{"_id":"5d768a148ebc3e01574212fd","slug":"cultural-god-ganesha-ganesh-mahotsaav-mainpuri-news-agr404967695","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणपति बप्पा मोरिया के साथ गूंजा वातावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणपति बप्पा मोरिया के साथ गूंजा वातावरण
विज्ञापन
बेवर में गणेश भगवान की मूर्ति को विसर्जित करने जाते भक्त
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। जिलेभर में गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान भगवान गणेश की प्रतिमा स्तर पर बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे। पूजा अर्चना के बाद कई जगह धूमधाम से गणेश भगवान की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
नगर के आगरा रोड, करहल रोड, देवी रोड, राधा रमन रोड आदि स्थानों पर स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं पर सुबह-शाम आरती के लिए भक्तों की भीड़ पहुंच रही है। गणेश भगवान के जयकारों से वातावरण सुबह शाम गूंजता है। नगर के राधा रमन रोड से भक्तों ने हर्षोल्लास के साथ गणेश भगवान की प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली।
भोगांव के मोहल्ला वक्कालान में चल रहे गणेश महोत्सव के अंतिम दिन कथावाचक केसी दुबे ने लोगों को बड़ों का सम्मान एवं माता पिता का सदा आदर करने की नसीहत देते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश ने अपनी मां पार्वती के कहने पर किसी को भी महल के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। वह अपनी माता के आदेश को लेकर भगवान शिव से युद्ध करने को तैयार हो गए थे। इस अवसर पर डॉ. राधा किशन बौद्ध, प्रदीप दत्त दुबे, डॉ. वीके सिंह, रविकांत दुबे, जलज सक्सेना, ओमकांत दुबे, संजीव मिश्रा, प्रदीप श्रीवास्तव, बिल्लू सक्सेना, राजू मिश्रा, शैलेश सक्सेना, प्रांशू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
मोहनी सूरत देख श्याम बाबरा हो गया...
किशनी। नगर में चल रहे गणेश महोत्सव में जालंधर पार्टी द्वारा भगवान की अलग-अलग रासलीला को दिखाकर श्रोताओं का मनमोह लिया। रासलीला का सुंदर मंच देख दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। इस दौरान कलाकारों ने राधा तेरी मोहनी सूरत देख श्याम बाबरा हो गया गीत गाया तो सभी दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। इस अवसरा पर आदेश गुप्ता, डैनी वर्मा, केपी चौहान, चंदू, रामौतार, देवेंद्र श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
घिरोर में गणेश भगवान का हुआ पूजन
घिरोर। सोमवार को गणेश पंडाल में पंडित जयदेव दीक्षित ने प्रतिदिन की तरह गणेश पूजन कराया। अनिल गुप्ता और शिवशंकर शर्मा ने हवन से पहले गणेश भगवान का माल्यार्पण किया। जयदेव दीक्षित ने बताया कि गणेश जी सब परेशानियों को हरने वाले हैं जो भी सच्चे मन से गणेश का पूजन करता है उसके जीवन के सारे कष्ट कट जाते हैं। हवन पूजन में समाजसेवी अनिल गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, अनिल दीक्षित, विकास, बबली शर्मा, गजेंद्र चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विसर्जन यात्रा में झूमे भक्त
बेवर। सोमवार को कस्बे के इटावा रोड पर स्थापित गणेश पंडाल से श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए। अबीर गुलाल की होली के बीच गजानन को भक्तों ने नगर भ्रमण कर अगले बरस आने की प्रार्थना की। शोभायात्रा कस्बे के इटावा रोड से शुरू होकर जीटी रोड, फर्रुखाबाद रोड, छिबरामऊ रोड होते हुए गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के नारों के साथ काली नदी पर विसर्जन के लिए पहुंची। इस दौरान बल्ले अग्निहोत्री, गिरीश गुप्ता, गिरीश दीक्षित, सुनील वर्मा, रविंद्र कुमार आदि शामिल मौजूद रहे।
किशनी में धूमधाम से हुआ गणेश विसर्जन
किशनी। नगर के बाईपास रोड शमशेरगंज की पुलिया पर आयोजित हुए गणेश महोत्सव का सोमवार को धूमधाम के साथ समापन हुआ। भक्तों ने गणेश जी की मूर्ति को धडोंस पुल के पास एक गड्ढे में दफना दिया। इस मौके पर हरबीर जाटव, चंद्र प्रकाश, डैनी यादव, नरेंद्र यादव, गुड्डू प्रजापति,भारतेंदु, संजू, रामबाबू, शिवा कुमार, शायल कुमार, रानू सिंह आदि मौजूद रहे।
शोभायात्रा निकालकर गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन
कुरावली। सोमवार को नगर के मोहल्ला कुंवरपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास स्थापित श्रीगणेश पंडाल से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद गणेश भगवान की प्रतिमा का घिरोर रोड स्थित नहर के बहते पानी में विसर्जन किया गया। इस मौके पर वासुदेव पाठक, वीरेंद्र मिश्रा, रामसेवक, संजीव कुमार, श्यामविहारी, बबली सिंह, अमन गुप्ता, सौरभ चौहान, रीना मिश्रा, अर्चना, सुधा शर्मा, मंजू गस्त्रत्त्ुप्ता, मंजू वर्मा, कमलेशा, पूनम आदि लोग मौजूद रहे।