फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ct scan machine not working since 4 year

चार साल से बंद पड़ी सीटी स्कैन मशीन

Sun, 16 Feb 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
ct scan machine not working since 4 year
16एमएनपी-06-जिला अस्पताल में बंद सीटी स्कैन कक्ष - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले के सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन की व्यवस्था न होने के कारण मरीजों को सैफई और आगरा के लिए दौड़ना पड़ रहा है। रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती न होने के कारण जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन चार साल से बंद पड़ी है।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना व अन्य चोट संबंधी मरीजों को चिकित्सक सीटी स्कैन कराने की सलाह देते हैं। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इसकी सुविधा नहीं मिल रही है। जिला अस्पताल में दस लाख रुपये की लागत से लगाई गई सीटी स्कैन मशीन चार साल से बंद है। विभाग का तर्क है कि रोडियोलॉजिस्ट न होने के कारण इसका संचालन नहीं किया जा रहा है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीटी स्कैन की व्यवस्था वर्ष 2010 में की गई थी। बीते चार साल से जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। इसके चलते यहां आने वाले मरीजों का सीटी स्कैन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

600 के स्थान पर वसूले जा रहे तीन हजार
सरकारी अस्पतालों में सीटी स्कैन की व्यवस्था न होने के कारण जिले में निजी सीटी स्कैन संचालक मनमानी कर रहे हैं। जिला अस्पताल में सीटी स्कैन के लिए मात्र 600 रुपये की व्यवस्था है, जबकि निजी संस्थानों पर इसके तीन हजार रुपये लिए जा रहे हैं।

जिला अस्पताल में चार साल पहले जब सीटी स्कैन की व्यवस्था थी तो 40 से 50 मरीज हर रोज पहुंचते थे। अब मरीजों को निराश होकर यहां से लौटना पड़ता है।
विभाग को लिखा पत्र
रेडियोलॉजिस्ट के लिए कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन तैनाती नहीं हो सकी। एक बार रेडियोलॉजिस्ट को मैनपुरी के लिए विभाग ने भेजा भी लेकिन वे ज्वॉइन करने नहीं आए। अब विभाग ने फिर से पत्र लिखा है।
डॉ.आरके सागर सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed