फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cruel teacher: student's back turned red while beating marks of brutality found everywhere on body

बेरहम शिक्षक: मारते-मारते छात्र की पीठ कर दी लाल, शरीर पर मिले बर्बरता के निशान; सुनाई देना हुआ बंद

Sun, 08 Sep 2024 08:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 08 Sep 2024 08:48 AM IST
सार

शिक्षक ने 9वीं कक्षा के छात्र को एक अपराधी की तरह पीटा। उसकी गलती सिर्फ इतनी थी कि वो बिना बताए स्कूल से बाहर गया था। छात्र के शरीर पर बर्बरता के निशान देख घरवालों का खून खौल उठा। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। 
 

विज्ञापन
cruel teacher: student's back turned red while beating marks of brutality found everywhere on body
मारते-मारते छात्र की पीठ कर दी लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में छात्र के स्कूल से बाहर जाने पर शिक्षक डंडों से पिटाई कर दी। शिकायत पर प्रिंसिपल ने भी पिता के सामने छात्र से गालीगलौज कर डंडे से पीटा। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन




पुरानी आबादी बोदला निवासी जितेंद्र राजपूत ने बताया कि 13 वर्षीय बेटा सौरभ पास के ही गौतम ऋषि स्कूल में 9वीं का छात्र है। 3 अगस्त को वह किसी काम से स्कूल के गेट से बाहर निकल गया। वापस आने पर शिक्षक निखिल व अन्य ने डंडों से पिटाई की। दूसरे दिन वह प्रिंसिपल से शिकायत करने पहुंचे तो उसने भी गालीगलौज कर उनके सामने ही बेटे की डंडे से पिटाई की।
विज्ञापन


तब से बेटे का सुनना बंद हो गया। 5 अगस्त को फिर से बेटा स्कूल गया तो शिक्षक ने उसकी पिटाई की। जगदीशपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर छात्र का मेडिकल करा दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed