{"_id":"6259b45040ecb725283bf049","slug":"crpf-jawan-dies-of-heart-attack-mainpuri-news-agr530316071","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवान का दिल का दौरा पड़ने से निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवान का दिल का दौरा पड़ने से निधन
विज्ञापन
मृतक ब्रजमोहन सिंह सीआरपीएफ का जवान
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव तिकोना निवासी सीआरपीएफ के जवान का पुलवामा में शुक्रवार की सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सैनिक का पार्थिव शरीर शनिवार को गांव पहुंचेगा। शनिवार को ही सैनिक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
गांव तिकोना निवासी बृजमोहन (40) जम्मू कश्मीर के पुलवामा में तैनात थे। शुक्रवार की सुबह अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। इसके बाद उनका निधन हो गया। सैनिक की पत्नी संध्या ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे उनके फोन पर एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि उनके पति बृजमोहन का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सैनिक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां आस्था उम्र 11 वर्ष, अंशिका उम्र नौ वर्ष और एक पुत्र कृष्णा तीन वर्ष का है। बृजमोहन 2004 में सेना में भर्ती हुए थे। शनिवार को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।