फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crown: the impact of the report to close the southern gate

ताज : दक्षिणी गेट बंदी के असर की भेजी रिपोर्ट

Sun, 15 May 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Sun, 15 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Crown: the impact of the report to close the southern gate
ऐतिहासिक ईमारतों के टिकट का दाम दोगुना किया गया - फोटो : Getty
ताजमहल के दक्षिणी गेट को बंद किए जाने की खुफिया एजेंसियों की सिफारिश से हड़कंप बेशक मचा हो, लेकिन सुरक्षा कारणों से इस गेट को बंद करने का मुद्दा सभी विभागों के साथ होने वाली हाईलेवल मीटिंग में उठता रहा है। यही नहीं, इस गेट के बंद होने से दूसरे गेटों पर पड़ने वाले संभावित दबाव तक की रिपोर्ट मंत्रालय तक पहुंची है। ताज से जुड़े सरकारी विभागों के बीच गेट बंद करने को लेकर मंथन कई बार हुए हैं, लेकिन फैसला नहीं हो सका। अब फिर यह मुद्दा चर्चाओं में आ गया है।
विज्ञापन

ताजमहल का दक्षिणी गेट 24 साल पहले 1991 में सुरक्षा कारणों से बंद हो चुका है। तत्कालीन एडीएम सिटी बाबा हरदेव ने ताजमहल के दक्षिणी गेट को बंद करा दिया था। छह महीने तक बंदी के बाद स्थानीय दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किए, तब यह गेट खोला गया। भारत पाकिस्तान युद्ध के समय भी ताज का दक्षिणी गेट तीन महीनों तक बंद रखा जा चुका है।
विज्ञापन


पहले लॉकर गया, फिर खिड़की बंद
ताजमहल दक्षिणी गेट को सुरक्षा कारणों से बंद करने की खुफिया एजेंसियों की सिफारिश का ही असर था कि गेट से लॉकर की सुविधा खत्म करने के बाद भी यलो जोन में लॉकर नहीं बनाया गया, जबकि पूर्वी और पश्चिमी गेट से लॉकर हटाने के बाद उन्हें 500 मीटर के बाहर बनाया गया। दक्षिणी गेट की खिड़की भी बंद कर दी गई। शाम पांच बजे मुख्य दरवाजा बंद करने के बाद यह शाम तक आवागमन के लिए खुली रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े में बनेगा फैसिलिटी सेंटर
आगरा। ताजमहल पूर्वी गेट पर ताजगंज प्रोजेक्ट में प्रदेश सरकार के प्रस्तावित फैसिलिटी सेंटर को नामंजूर कर दिया गया तो अब एएसआई ने पाठक प्रेस से सटे रेवती के बाड़े में इसे बनाने का प्रस्ताव बनाया है। एएसआई एयरपोर्ट की तरह से अस्थाई रूप से एयरकंडीशन फैसिलिटी सेंटर बनाएगी, जिसमें पर्यटकों को टिकट, लॉकर, पानी, ब्रोशर, शू कवर देने के साथ अत्याधुनिक उपकरणों से सुरक्षा जांच भी की जाएगी।

दक्षिणी गेट बंद होने पर दबाव झेलेगा बाड़ा
रेवती के बाड़े में जगह ज्यादा होने से डीएफएमडी भी ज्यादा लगाए जा सकेंगे। इससे दक्षिणी गेट बंद होने पर पर्यटकों का संभावित दबाव भी दूर किया जा सकेगा। दरअसल, दक्षिणी गेट से ताज के कुल पर्यटकों का महज 10 फीसदी ही प्रवेश करते हैं। रेवती के बाड़े में प्रस्तावित सुरक्षा जांच के बाद फैसिलिटी सेंटर से ताज पूर्वी गेट तक एयरपोर्ट की तरह से एसी डक्ट बनाकर प्रवेश दिया जाएगा। बीच में कोई भी इसमें प्रवेश नहीं कर पाएगा। 


‘पूर्वी गेट पर खाली पड़े रेवती के बाड़े का संरक्षण कराने के बाद फैसिलिटी सेंटर बनाने की योजना है। इसका प्रस्ताव तैयार हो रहा है। टिकट, पानी, शू कवर, इन्फोर्मेशन देने और सुरक्षा जांच भी वहीं करके ताज में प्रवेश कराया जाएगा।’
डा. भुवन विक्रम
अधीक्षण पुरातत्वविद

दक्षिणी गेट से 10-15 फीसदी पर्यटकों का प्रवेश
दिन    दक्षिणी गेट    पश्चिमी गेट    पूर्वी गेट
7 मई    2746        15,682        4854
8 मई    3077        17,775    5311
9 मई    2010        13,710    2990
10 मई    1728    25,663    3233
11 मई    2143    12,757    2930    
12 मई    2532    14,644    4594
14 मई    3796        19,758    6573
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed