फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowds throng to obtain fitness certificates for Amarnath Yatra

Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा को लेकर उत्साह, जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़; जानें कैसे बन रहे फिटनेस प्रमाणपत्र

Tue, 14 Apr 2026 01:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 14 Apr 2026 01:07 PM IST
सार

अमरनाथ यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है। फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जिला अस्पताल में भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में लोगों को भीड़ के चलते अव्यवस्थाओं से भी जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Crowds throng to obtain fitness certificates for Amarnath Yatra
जिला अस्पताल में फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए लगी लाइन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जिला अस्पताल में अमरनाथ यात्रा के लिए फिटनेस प्रमाणपत्र बनवाने पहुंच रहे लोगों को दो से तीन घंटे लाइन में लगकर जांच करानी पड़ रही है। डॉक्टरों के अलग-अलग मंजिल पर होने और बैठने की व्यवस्था न होने से बुजुर्गों को परेशानी हो रही है। सोमवार को लाइन में लगे लोगों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में प्रमाणपत्र बनवाने के लिए रोजाना 400-450 महिला-पुरुष आ रहे हैं। इनको ईएनटी, फिजीशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ से जांच कराने के बाद खून की भी जांच करानी होती है। इस प्रक्रिया में दो से तीन घंटे लग जाते हैं। इसके बाद रिपोर्ट को कमरा नंबर-303 में जमा करना होता है। वहां लंबी लाइन लगने के साथ ही बैठने की भी व्यवस्था नहीं है। भीड़ के कारण सोमवार को धक्का-मुक्की शुरू हो गई। मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने शांत कराया। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के लिए लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पर्चा बनवाने के लिए अलग काउंटर भी कर दिया है। बैठने की व्यवस्था भी जल्द करा दी जाएगी।
विज्ञापन


 

लोगों ने बयां की परेशानी
अमरनाथ यात्रा के लिए जांच कराने आई थी। सुबह 9 बजे से लाइन में लगी हूं। 12 बज गए हैं, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया है। बैठने की व्यवस्था नहीं है। इससे काफी परेशानी हो रही है। -पुष्पा पाठक

धक्का-मुक्की से परेशानी
जांच कराने के लिए अलग-अलग डॉक्टरों के पास जाना पड़ रहा है। चिकित्सक अलग-अलग मंजिल पर बैठे हैं। इससे काफी परेशानी हो रही है। सभी को एक जगह बैठाया जाना चाहिए। लाइन में धक्का-मुक्की से खड़ा होना मुश्किल हो गया। -रोहित मादोरिया, बल्केश्वर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed