{"_id":"67762ccce94cdd82d60e3f0f","slug":"crowds-of-tourists-gathered-to-see-taj-on-new-year-fight-for-tickets-tourists-struggled-at-gate-for-two-hours-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नए साल पर ताज देखने उमड़ी पर्यटकों की भीड़, टिकटों की रही मारामारी; दो घंटे गेट पर जूझे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नए साल पर ताज देखने उमड़ी पर्यटकों की भीड़, टिकटों की रही मारामारी; दो घंटे गेट पर जूझे सैलानी
Thu, 02 Jan 2025 03:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 02 Jan 2025 03:29 PM IST
सार
नए साल पर ताजमहल का दीदार करने के लिए पर्यटकों की भीड़ इस कदर उमड़ी कि सुरक्षाकर्मी भी परेशान हो गए। टिकट को लेकर मारामारी रही, तो वहीं दो घंटे तक गेट पर जूझना पड़ा।
विज्ञापन
ताजमहल पर उमड़ी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
नए साल के पहले दिन ताजमहल का दीदार करने की ख्वाहिश लिए सैलानी पहुंचे। पर, ताज पर उमड़ी भीड़ के कारण ताज देखना मुश्किल हो गया। ताजमहल के पश्चिमी गेट पर टिकटों के लिए मारामारी मची रही। प्रवेश के लिए दो घंटे तक कतार में सैलानियों को जूझना पड़ा। छोटे बच्चे फंस भी गए।
कई परिवार अपने बच्चों को भीड़ से बचाने के लिए ताज देखे बिना ही लौट गए।नए साल के पहले दिन बुधवार को 42,411 सैलानियों ने टिकट खरीदा। इनमें से ऑनलाइन टिकट 18,330 ने और ऑफलाइन टिकट 24,081 ने खरीदे। पश्चिमी गेट काउंटर से सबसे ज्यादा 16,691 और पूर्वी गेट से महज 7,390 सैलानियों ने प्रवेश टिकट खरीदा।
इससे पश्चिमी गेट पर भीड़ का दबाव ढाई गुना से ज्यादा रहा। 15 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क होने के कारण ताज पर 65 हजार से ज्यादा पहुंचे। पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम पार्किग पर गोल्फ कार्ट के लिए पर्यटकों को इंतजार भी करना पड़ा।