फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowds gathered for immersion processions, blocking roads across the city.

Agra News: विसर्जन यात्राओं में उमड़ी भीड़, शहरभर की सड़कें जाम

Fri, 03 Oct 2025 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered for immersion processions, blocking roads across the city.
आगरा। विजयदशमी पर्व और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की यात्राओं में बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शहरभर की कॉलोनियों से दुर्गा प्रतिमा की विसर्जन यात्रा यमुना के घाटों के लिए निकाली गई। इससे दोपहर से रात तक लोग सड़क पर जाम से जूझते रहे। चंद मिनटों की दूरी तय करने में घंटों लग गया।
विज्ञापन

वाहन सड़कों पर रेंग-रेंग कर निकल पाए। सबसे ज्यादा यमुना घाटों से जुड़ी सड़कों पर यातायात बाधित रहा। हाल यह था कि यमुना किनारा रोड पर दोपहर से देर शाम तक हाथी घाट पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने वाले श्रद्धालु उमड़ते रहे। इससे किले के पीछे से जीवनी मंडी तक भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 2:30 बजे की स्थिति यह थी कि हाथी घाट से जीवनी मंडी पहुंचने में एक घंटे का समय लग रहा था। इसी तरह बल्केश्वर घाट की ओर श्रद्धालुओं की भीड़ से वाटर वर्क्स चौराहा भीषण जाम की चपेट में रहा। इनके अलावा सिकंदरा चौराहा, फतेहाबाद रोड, दयालबाग रोड व अन्य मार्गों पर दिनभर दुर्गा प्रतिमा यात्रा निकलती रही। इन मार्गों पर भंडारे भी हो रहे थे। इनकी वजह से रोड संकरा हो गया। दिनभर लोग जाम में परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात को एमजी रोड पर सेंट जोंस चौराहे पर दशहरा मेला लगा था। वहीं रावण दहन का आयोजन हुआ। उसमें बड़ी संख्या में लोग विजयदशमी पर्व मनाने शामिल हुए। इसके कारण एमजी रोड पर देर रात सेंट जोंस से हरी पर्वत रेलवे पुल और दूसरी लाइन पर एसएन से सेंट जोंस चौराहे तक जाम लगा रहा। इसके साथ ही सेंट जोंस से लोहमंडी और घटिया रोड पर भी लोग जाम में फंसे रहे। किले के सामने रामलीला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम था। जिसके कारण बिजलीघर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed