फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crowd of youth gathered to see Taj Mahal after police recruitment exam was over in Agra

पुलिस भर्ती परीक्षा: छूटते ही ताज पर उमड़े युवा, फैली अव्यवस्था; ब्रिटिश दूतावास अधिकारी को नहीं मिला एस्कॉर्ट

Sat, 17 Feb 2024 11:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 11:32 PM IST
सार

आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा छूटते ही ताज पर युवा उमड़ पड़े। इससे पश्चिमी गेट पर अव्यवस्था फैल गई। ब्रिटिश दूतावास अधिकारी को एस्कॉर्ट नहीं मिला। 

विज्ञापन
crowd of youth gathered to see Taj Mahal after police recruitment exam was over in Agra
ताजमहल में युवाओं की भीड़ एवं ब्रिटिश हाईकमीशन की सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद आदि जिलों से आगरा आए अभ्यर्थी पेपर खत्म होने के बाद ताजमहल पहुंच गए। 90 हजार अभ्यर्थियों में से ज्यादातर ने ताजमहल का रुख किया तो ताज पर अव्यवस्थाएं फैल गईं। 

विज्ञापन


यहां पर सबसे ज्यादा पश्चिमी गेट पर प्रवेश के लिए मारामारी रही। करीब 50 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने ताजमहल में प्रवेश किया। शाम की पाली के बाद भी ताजगंज और ताज के पास परीक्षा केंद्रों से युवक दीदार के लिए पहुंचे।

विज्ञापन

ब्रिटिश दूतावास अधिकारी को नहीं मिला एस्कॉर्ट

शनिवार दोपहर में ब्रिटिश दूतावास की अधिकारी ताजमहल पहुंचीं, लेकिन एस्कॉर्ट न मिलने के कारण वह पूर्वी गेट की जगह पश्चिमी गेट पर पहुंच गईं। उनके साथ चल रहे दूतावास के कर्मचारी ने जब एएसआई अधिकारियों से गेट और प्रवेश के लिए बात की, तब इसका पता चला। प्रशासन की ओर से लगाए गए प्रोटोकॉल कर्मचारी ने एस्कॉर्ट के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed