फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crowd of people on the canal the whole day they even prayed but her life could not be saved

कासगंज हादसा: नहर पर पूरे दिन लगी रही लोगों की भीड़, किशोरों के लिए दुआ भी मांगी...नहीं बच सकी जान

Sat, 13 Apr 2024 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 12:19 PM IST
सार

पुलिस बार-बार लोगों को नहर के किनारे से हटा रही थी, लेकिन हर किसी की निगाह सर्च ऑपरेशन पर लगी थी। जैसे ही पहला शव बरामद हुआ तो भीड़ शव देखने के लिए उमड़ पड़ी।
 

विज्ञापन
crowd of people on the canal the whole day they even prayed but her life could not be saved
पांच दोस्त डूबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में बृहस्पतिवार को नहर पर हुए हादसे के दौरान पांच किशोर नहर में डूबकर लापता हो गए। इस घटना के बाद से ही नहर पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी। देर शाम अंधेरा होने पर जब सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया तो परिवार के लोग रातभर नहर में डटे रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह जब सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ तो आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। लोगों को हटाने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।
एटा के गांव नगला पोता और आसपास के गांव के लोग नहर पर एकत्रित थे। वहीं हादसे के आसपास के गावं के लोग नहर पर सर्च ऑपरेशन देखने के लिए डटे रहे। भीड़ का दबाव शुक्रवार को भी काफी रहा। 
विज्ञापन

पुलिस बार-बार लोगों को नहर के किनारे से हटा रही थी, लेकिन हर किसी की निगाह सर्च ऑपरेशन पर लगी थी। जैसे ही पहला शव बरामद हुआ तो भीड़ शव देखने के लिए उमड़ पड़ी। एक घंटे के अंतराल पर दूसरा शव बरामद हुआ तो भीड़ फिर से दूसरा शव देखने के लिए दौड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन नहर पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ था। तेज धूप के बावजूद लोग डटे हुए थे और नहर किनारे लगे हैंड पंप पर पानी के लिए लोगों की भीड़ नजर आ रही थी। सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद पीड़ित परिवारों के लोग नहर पर ही थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed