फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowd of people gathering in the fair amidst cold

Agra News: ठंड के बीच मेले में उमड़ रही लोगों की भीड़

Thu, 28 Dec 2023 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 28 Dec 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Crowd of people gathering in the fair amidst cold
सोरोंजी। गलन भरी ठंड व दिन भर कोहरा छाया रहने के बावजूद तीर्थनगरी के वार्षिक मार्गशीर्ष मेले में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मेला देखने के लिए आसपास के कस्बे व ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं। वे न सिर्फ मनोरंजन के साधनों को मजा ले रहे हैं बल्कि खानपान का जमकर आनंद उठा रहे हैं। साथ ही हरि की पौड़ी में स्नान कर क्षेत्रधीश वराह भगवान के मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ा रहे है और मनौती मांग रहे हैं।मेले के मुख्य आकर्षण सर्कस में कलाकारों के रोमांचकारी करतब देखने के लिए काफी भीड़ उमड़ रही है। मौत के कुएं में बाइक राइडर्स के स्टंट भी देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। ऊंचे झूलों, नाव, डिस्कस थ्रो, हाई स्काई व्हील पर बैठकर लोग लुत्फ ले रहे हैं। बच्चों को ड्रैगन ट्रेन, अप्पू घर, स्कूटर झूला लुभा रहे हैं। मेला परिसर में चाट-पकौड़े के ठेलों पर गोलगप्पे, टिक्की, चाऊमीन, डोसा, बर्गर आदि के चटखारे ले रहे हैं। मेला फल नारंगी, खजला खरीद कर घर ले जा रहे हैं। लोग बड़ी संख्या में हरि की पौड़ी में स्नान कर क्षेत्रधीश वराह भगवान के मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ा रहे है और मनौती मांग रहे हैं। रात्रि में मेला परिसर और हरि की पौड़ी में फैली सतरंगी रोशनी में सामने खड़े होकर लोग सेल्फी बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed