{"_id":"6a40c9dd4f0f7edaf40ef709","slug":"crowd-of-patients-surges-at-sn-medical-college-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छुट्टी के बाद एसएन में उमड़ी भीड़, रिपोर्ट और दवा के लिए हुई धक्कामुक्की; मरीजों की लगी रही कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छुट्टी के बाद एसएन में उमड़ी भीड़, रिपोर्ट और दवा के लिए हुई धक्कामुक्की; मरीजों की लगी रही कतार
Sun, 28 Jun 2026 12:45 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 28 Jun 2026 12:45 PM IST
सार
आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में मुहर्रम की छुट्टी के बाद मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दवा और रिपोर्ट के लिए घंटों लाइन में लगा रहना पड़ा।
विज्ञापन
मरीजों की लगी कतार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में शनिवार को मरीजों की भारी भीड़ रही। एक दिन की छुट्टी के बाद ओपीडी खुलते ही सुबह से ही लाइन लगने लगी। इस दौरान पर्चा बनवाने और चिकित्सकों के कक्ष के बाहर धक्कामुक्की होती रही। दवाइयों और जांच रिपोर्ट के लिए मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
फिरोजाबाद से आए मोहम्मद हुसैन ने बताया कि वे सुबह 7 बजे ही अस्पताल पहुंच गए थे। उनके 7 वर्षीय बेटे आरान का हाथ टूट गया है और उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर को दिखाने के लिए कई जगहों पर भटकने के बाद वे एक घंटे से अधिक समय तक दवा की लाइन में खड़े रहे। इस दौरान उनका मासूम बेटा दर्द से कराहता हुआ, काउंटर के पास एक टेबल पर अकेला बैठकर पिता का इंतजार करता रहा।
शाहगंज निवासी मीनू ने बताया कि पिछले सप्ताह उनकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था। वह काफी कमजोर है। जिसे एनआईसीयू में भर्ती किया गया है। बच्चे की जांच रिपोर्ट लेने वे शुक्रवार को अस्पताल आए थे, लेकिन मुहर्रम की छुट्टी के कारण काम नहीं हो सका। शनिवार को सुबह 9 बजे आकर डेढ़ घंटे लाइन में लगने के बाद उन्हें बताया गया कि रिपोर्ट अभी नहीं आई है। दोपहर 1 बजे दोबारा आने पर भी उन्हें भारी अव्यवस्था और लंबी कतार का सामना करना पड़ा। वहीं, एसएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, पेट दर्द, उल्टी और दस्त के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
छुट्टी के बाद बढ़ जाती है भीड़
एक दिन की छुट्टी के बाद ओपीडी खुलने पर मरीजों की संख्या काफी बढ़ जाती है। कॉलेज प्रशासन ने सभी काउंटरों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात कर व्यवस्था को संभालने का पूरा प्रयास किया। -डॉ. प्रशांत गुप्ता, प्रधानाचार्य, एसएन मेडिकल कॉलेज