फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crowd of patients in SN Medical College was so huge that they queued up till the gate

SN Medical College: एसएन में इस कदर उमड़ी मरीजों की भीड़, गेट तक लग गई कतार; ओपीडी में लगाया तिरपाल

Tue, 25 Mar 2025 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Mar 2025 09:35 AM IST
सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ इस कदर उमड़ी कि गेट के बाहर तक लंबी कतार लग गई। धूप में खड़े मरीजों और तीमारदारों के लिए ओपीडी के बाहर तिरपाल लगानी पड़ गई। 
 

विज्ञापन
crowd of patients in SN Medical College was so huge that they queued up till the gate
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एसएन मेडिकल कॉलेज में सोमवार को ओपीडी में मरीजों से हॉल ठसाठस भर गया। पर्चे के लिए मारामारी और धक्कामुक्की हुई। भीड़ अधिक होने के कारण मरीजों की कतार गेट के बाहर तक लग गई। धूप लगने पर मरीजों ने ओपीडी प्रभारी से शिकायत की, इस पर तिरपाल लगाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  CM Yogi: गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में दिखेंगे सीएम योगी, आगरा में होने जा रही धर्मसभा...नाम रखा गया शंखढाल
विज्ञापन



एसएन की ओपीडी में 3,476 मरीज आए। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक हॉल ठसाठस भर गया। पर्चे के लिए मरीजों को घंटे भर तक कतार में लगना पड़ा। भीड़ अधिक होने से गेट के बाहर मरीजों को खड़ा होना पड़ा। धूप से मरीजों की परेशानी बढ़ गई। यमुनाब्रिज निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि पत्नी को त्वचा की एलर्जी हो गई है, घटे भर लाइन में लगने के बाद पर्चा बन पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी डॉ. यतेंद्र चाहर ने बताया कि सोमवार को अन्य दिनों के मुकाबले डेढ़ गुना मरीज होते हैं। ओपीडी के गेट पर तिरपाल लगा दिया है। ऑनलाइन पर्चे का काउंटर भी बढ़ा दिया है।

ये भी पढ़ें -  UP: दो लाख रुपये का लोन...साप्ताहिक ब्याज 24 हजार रुपये, अब तक चुका दी इतनी रकम; सुनकर पुलिस भी हैरान


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed