{"_id":"66cc280f52c0131f6907c2f3","slug":"crowd-of-devotees-gathered-in-shridauji-maharaj-temple-on-janmashtami-2024-2024-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Janmashtami 2024: श्रीदाऊजी महाराज मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, नंद के लाला की हो रही जय जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janmashtami 2024: श्रीदाऊजी महाराज मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, नंद के लाला की हो रही जय जयकार
Mon, 26 Aug 2024 12:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 26 Aug 2024 12:30 PM IST
सार
जन्माष्टमी पर श्रीदाऊजी महाराज के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही यहां 27 अगस्त को होने वाले नंदोत्सव की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
दाऊजी महाराज मंदिर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलदेव के श्रीदाऊजी महाराज के दर्शनों को भारी भीड़ सुबह से उमड़ने का लगातार क्रम जारी है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर नंद के लाला के जन्मोत्सव पर उनके बड़े भैया श्रीदाऊजी महाराज के दर्शनों को भारी संख्या में उमड़ी भीड़ ने दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भीड़ उमड़ने का लगातार क्रम जारी हैं। मध्य रात्रि को विशेष अभिषेक, विशेष श्रृंगार व विशेष आभूषणों हीरा जवाहरात के दर्शन को भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन
मंदिर में सुबह से श्री दाऊजी महाराज के दर्शनों को भीड़ का क्रम सुबह से जारी है। हर ओर नंद के लाला की जय जयकार, दाऊ बाबा की जय जयकार होती रही। श्रद्धालुओं की भीड़ श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर धन्य कर रहीं हैं, श्रद्धालुओं ने प्रसाद भोग लगाकर मनौती मांगी। मध्य रात्रि को विशेष श्रृंगार, विशेष अभिषेक व विशेष हीरा जवाहरात के विशेष दर्शनों का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं 27 अगस्त को श्रीदाऊजी मंदिर में नंदोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें नारियल, फल, मेवा, सिक्के आदि सामग्री लुटायी जाएगी। जिन्हें लूटने व दर्शनों को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेंगी। घर-घर में विभिन्न प्रकार के पकवान लड्डू, गुजिया, पेड़ा, खोवा के लड्डू, मठरी, विभिन्न प्रकार के पाग, पंजीरी बनाई हैं। इसमें लड्डू गोपाल का भोग प्रसाद लगाकर मनौती मांगी।