फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowd of devotees gathered at Banke Bihari temple even in scorching heat

बांके बिहारी मंदिर: आराध्य के दर्शन को उमड़ा सैलाब, गलियों में लगी कतार...; भीषण गर्मी में भी न रुके कदम

Sun, 19 May 2024 01:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 May 2024 01:27 PM IST
सार

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के रविवार की सुबह पट खुलने से पहले ही हजारों श्रद्धालु मंदिर के बाहर पहुंच गए। श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लाइन लंबी होती चली गई। 
 

विज्ञापन
Crowd of devotees gathered at Banke Bihari temple even in scorching heat
बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रविवार को जन-जन के आराध्य के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालु उमड़ पड़े। जहां मंदिर भक्तों से खचाखच भर गया। वहीं बाहर मार्गों पर भी भीड़ लगी रही। भीड़ के बीच भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं के पसीने छूट गए। बच्चे और महिलाएं भी परेशान हुए।
विज्ञापन


दिल्ली एनसीआर समेत देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु ठा. श्रीबांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। विद्यापीठ चौराहा से लेकर बांकेबिहारी मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। दाऊजी तिराहा से मंदिर के द्वार तक दर्शनार्थी कतार में लगे मंदिर तक पहुंचने का इंतजार करते देखे गए। भीड़ को नियंत्रित करने में जगह-जगह लगे पुलिसकर्मी दर्शनार्थियों को कुछ समय के बाद रोक-रोककर आगे मंदिर की ओर भेज रहे थे।
विज्ञापन


श्रद्धालु राधे-राधे की रटना और हाथ में प्रसाद लिए मंदिर पहुंचे। भीड़ के दबाव के बीच श्रद्धालुओं ने आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन किए। हालांकि मंदिर के अंदर तैनात निजी गार्ड श्रद्धालुओं को दर्शन करते ही निकास द्वार की ओर बढ़ा रहे थे। इसके बावजूद मंदिर में पैर रखने को जगह नहीं रही। मंदिर के चौक में और मंदिर के द्वार से संकरी गलियों तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि रविवार को एकादशी तिथि है। इस वजह से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed