फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowd is gathering on JP Group's land in Garhi Rami Raja Bhaiya may also come force deployed at every corner

UP: गढ़ी रामी में जेपी ग्रुप की जमीन पर जुट रही भीड़, राजा भैया भी आ सकते हैं...चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर

Sat, 12 Apr 2025 10:23 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 12 Apr 2025 10:23 AM IST
सार

रक्त स्वाभिमान रैली के लिए ब्रज के जिलों से हजारों लोग पहुंच रहे हैं। इसे लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है। 
 

विज्ञापन
Crowd is gathering on JP Group's land in Garhi Rami Raja Bhaiya may also come force deployed at every corner
आगरा पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मेवाड़ के शासक राणा सांगा की जयंती मनाने के लिए शनिवार को रक्त स्वाभिमान रैली का आयोजन एत्मादपुर के गढ़ी रामी में जेपी ग्रुप के भूखंड पर पूर्वाह्न 11 बजे से होगा। रैली में प्रदेशभर से क्षत्रिय समाज के लोग आएंगे। पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। रैली में राजा भैया, ब्रजभूषण सिंह के पहुंचने की भी संभावना है। उनके लिए हेलिपैड तैयार करने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन


रक्त स्वाभिमान रैली के लिए पुलिस प्रशासन ने भी ताकत झोंक दी है। अब तक शांति भंग की आशंका के कारण दो हजार लोगों को नोटिस दिए हैं। इनमें शहर के साथ ही एत्मादपुर के लोग और आयोजक शामिल हैं। रैली के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


 

चार हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर से एत्मादपुर तक 44 पॉइंट्स पर पुलिस बल तैनात रहेगा। 800 बैरियर लगाए गए हैं। झरना नाला पर मुख्य पॉइंट है। रैली स्थल पर हर पल की गतिविधि को 4 ड्रोन कैमरे रिकॉर्ड करेंगे।
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि देहात में 20 पॉइंट और शहर में 24 पॉइंट बनाए गए हैं। इनमें सपा सांसद का आवास भी शामिल है। पुलिस के साथ ही 8 कंपनी पीएसी को रैली स्थल पर लगाया गया है। यातायात पुलिस की ड्यूटियां भी लगाई गई हैं, जिससे रैली के कारण एक्सप्रेस-वे पर जाम के हालात नहीं बने।

 

यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी के साथ भी रूट प्लान तय किया गया है। रैली में आने वाले लोग एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज से पहुंचेंगे और निकास के लिए अलग से रास्ता तैयार किया गया है। रैली में मैनपुरी, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुक्रवार की शाम से शुरू हो गया। इन जिलों से बस और गाड़ियों में भी शनिवार की सुबह लोग शिरकत करने पहुंचेंगे। मथुरा से करीब एक हजार, एटा से ढाई हजार से ज्यादा लोगों के पहुंचने का दावा किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed