{"_id":"91510946c635c89ad9f35a79b1479028","slug":"crowd-in-balkeswhar-mela-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव के रंग में रंगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव के रंग में रंगा शहर
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Tue, 11 Aug 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के चाराें शिवमंदिरों की परिक्रमा के लिए निकले लाखों शिवभक्तों ने भोर की पहली किरण के साथ महादेव का जलाभिषेक किया। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को भक्ताें ने बल्केश्वर महादेव मंदिर पर कतारबद्ध होकर दर्शन का इंतजार किया। सुबह पांच बजे कपाट खुलते ही जलाभिषेक को उमड़ पड़े। राजेश्वर महादेव, कैलाश, मन:कामेश्वर, रावली महादेव और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर पर लाखों की तादात में भोले के भक्त सुबह दर्शन को पहुंचे। सोमवार को पूरा शहर शिवमय हो गया।
रात भर की कठिन यात्रा के बाद परिक्रमार्थियों का सैलाब जब शिव मंदिरों में उमड़ा तो बोल बम और हर हर महादेव से परिसर गूंज उठा। बल्केश्वर महादेव मंदिर मार्ग में जगह-जगह स्टाल लगे हुए थे। भक्तों ने परिक्रमार्थियों के लिए कहीं भंडारे तो कहीं प्याऊ लगवाए। भक्ताें ने बेेलपत्र, धतूरा, पीले फूल, धूप और चंदन से महादेव की पूजा की और दुग्धा एवं जलाभिषेक किया।
सुबह पांच बजे बाबा बिल्वकेश्वर नाथ के दर्शन
सावन के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर नाथ महादेव मंदिर के पट सुबह पांच बजे खोले गए। सुबह चार बजे से ही बाबा बिल्वकेश्वर नाथ के दर्शन के लिए भक्तों का आना शुरू हो गया। परिक्रमार्थियों के अलावा भारी संख्या में भोले भंडारी के भक्त भोर की पहली किरण में मंदिर परिसर पहुंच गए। हर कोई बल्केश्वर महादेव के दर्शनाें के लिए आतुर दिखा। मंदिर के महंत पं. सुनीलकांत नागर और कपिल नागर ने संयुक्त रूप से भोले का जलाभिषेक , दुग्धाभिषेक और मुकुट शृंगार करने के बाद पूजा की। पूजा के बाद बाबा बिल्वकेश्वर नाथ का प्रसाद मेवे का दूध परिक्रमार्थियों और श्रद्धालुओं को वितरित किया गया।
विज्ञापन
देवघर हादसे के बाद फोर्स बढ़ाया
बल्केश्वर महादेव मंदिर पहुंचने के बाद भक्तों ने यमुना नदी में डुबकी भी लगाई। मंदिर से घाट तक भव्य लाइटिंग की गई थी। नदी में पानी अधिक होने से सुरक्षा दृष्टि से रस्सी से बैरीकेडिंग की गई थी। मंदिर से घाट तक फूल-मालाओं और प्रसाद की दुकानें लगाई गई थीं। देवघर हादसे के बाद मंदिर और मेले में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। सुबह मंदिर परिसर में पुलिस कम तैनात थी, लेकिन देवघर हादसे के बाद फोर्स बढ़ा दिया गया। अधिकारियों ने भी कई बार मंदिर परिसर का दौरा किया।
शिवशक्ति सेवादल ने लगाया भंडारा
सावन के दूसरे सोमवार को श्री शिवशक्ति सेवादल ने शाहगंज चौराहे पर भंडारा आयोजित किया। भगवान शिव की झांकी भी सजाई गई। शुभारंभ डा. पीरशंकर नाथ और एसडीएम सदर अन्ना वी दिनेश ने किया। एडीएम सिटी राजेश श्रीवास्तव, एसपी सिटी राजेश कुमार ने भगवान शंकर की आरती उतारी। कार्यक्रम संयोजक हेमंत भोजवानी ने अतिथियों का अभिनंदन किया। बाजार कमेटी के अध्यक्ष काली बाबू, मनोज, आशुतोष कुलश्रेष्ठ, केके पांडेय, नीरज मूलानी, बंटी, भूषण ने सहयोग किया।