फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crowd gathered to watch Gadar-2, the show is housefull

Agra News: गदर-2 के देखने को उमड़ी भीड़, शो रहे हाउसफुल

Fri, 11 Aug 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 11 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered to watch Gadar-2, the show is housefull
कासगंज। गदर-2 मूवी के रिलीज होने के बाद नगर के लक्ष्मी टाकीज में गदर 2 मूवी देखने को दर्शकों की भीड़ उमड़ी। भीड़ चलते सभी शो हाउस फुल रहे। दर्शकों में फिल्म देने के लिए उत्साह रहा। फिल्म देखने के बाद दर्शकों ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

गदर मूवी की सफलता के बाद दर्शकों को गदर 2 मूवी देखने के लिए काफी उत्साह था। उन्हें मूवी के रिलीज होने का इंतजार था। जब शुक्रवार को मूवी रिलीज हुई और नगर की टॉकीज में लगी तो फिल्म प्रेमियों में खासा उत्साह था। फिल्म प्रेमी सुबह से ही टॉकीज पर पहुंचकर टिकट की खरीदारी में जुट गए। मूवी को देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी की पहला शो हाउसफुल गया। जो लोग टिकट लेने से वंचित रह गए उन्होंने दूसरे शो की टिकट ली। कुछ लोगों ने तो ब्लैक में टिकट लेकर मूवी का पहला शो देखा। शुक्रवार को मूवी के सभी शो हाउसफुल रहे। गदर 2 देखने के बाद दर्शकों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर खुशी का इंतजार किया। दर्शक विवेक कुमार ने बताया कि मूवी काफी अच्छी है। मूवी के रिलीज होने का इंतजार था, रिलीज होते ही देखने पहुंच गए।
विज्ञापन


चार साल बाद शो हुए हाउस फुल
लक्ष्मी टॉकीज के संचालक राजीव अग्रवाल ने बताया कि मूवी सिनेमा हॉल में देखने आने वालों में कमी आई है। चार बाद अब फिर से शो हाउस फुल हुए हैं। इससे पूर्व चार वर्ष जब बजरंगी भाईजान मूवी चली थी तब शो हाउस फुल हुए थे। अच्छी फिल्में बनें तो दर्शक फिर से सिनेमाहॉल की ओर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed