{"_id":"6956ba9a8b3f5c6e2905d63c","slug":"crowd-at-gurdwara-caused-traffic-jam-on-highway-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गुरुद्वारे पर श्रद्धालुओं का रेला, हाईवे पर लगा जाम; सुबह से शाम तक रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गुरुद्वारे पर श्रद्धालुओं का रेला, हाईवे पर लगा जाम; सुबह से शाम तक रेंगते रहे वाहन
Thu, 01 Jan 2026 11:49 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:49 PM IST
सार
नए साल के पहले दिन लोग घरों से निकले तो सड़कें यातायात के दबाव से हांफ गईं। हाईवे पर दिनभर जाम लगा रहा। इससे सुबह से शाम तक वाहन रेंगते रहे। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नया साल का पहला दिन मनाने लोग सड़कों पर निकले तो जगह-जगह जाम लग गया। गुरुद्वारा गुरु का ताल, जीवनी मंडी रोड, यमुना किनारा, रामबाग, फतेहाबाद रोड पर वाहनों की भीड़ से जाम लगने लगा। ताजमहल पार्क पर्यटकों की भीड़ से पुरानी मंडी पर जाम ने सभी को परेशान किया। 5 मिनट की दूरी तय करने में एक घंटे से अधिक का समय लग रहा था।
गुरुद्वारा गुरु का ताल पर सुबह 10 बजे से जाम लगने लगा था। सिकंदरा और आईएसबीटी तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इसके साथ ही सिकंदरा बोदला रोड और हलवाई की बगीची रोड से आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
ताजमहल देखने आए सैलानियों के सैलाब के कारण हाथी घाट, श्मशान घाट पर भी लंबी लाइन लग गई। खाटू श्याम मंदिर में लोगों की भीड़ की वजह से जीवनी मंडी पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। आंबेडकर पुल, रामबाग, टेढ़ी बगिया, बोड़ला, शाहगंज, रूई की मंडी, शाहगंज बाजार, भगवान टॉकीज पर भी लोगों को जाम ने परेशान किया।