फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crores Spent, Yet Locked Facilities: Passenger Amenities Fail at Agra Cantt and Raja Ki Mandi Stations

UP: करोड़ों खर्च, फिर भी .यात्री सुविधाओं पर मनमानी के ताले; ईदगाह-राजा की मंडी स्टेशन का हाल तो देखिए

Sat, 30 May 2026 08:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 30 May 2026 08:48 AM IST
सार

आगरा के ईदगाह और राजा की मंडी रेलवे स्टेशनों पर करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यात्री सुविधाएं बंद और अव्यवस्थित मिलीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Crores Spent, Yet Locked Facilities: Passenger Amenities Fail at Agra Cantt and Raja Ki Mandi Stations
ईदगाह-राजा की मंडी स्टेशन का हाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ईदगाह और राजा की मंडी रेलवे स्टेशनों पर करोड़ों रुपये की लागत से विकसित की गई यात्री सुविधाएं जिम्मेदारों की मनमानी के ताले में कैद हैं। कुछ दिन पहले स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप (एसआईजी) ने निरीक्षण कर सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिखा। शुक्रवार को दोनों स्टेशनों की पड़ताल की गई तो यात्री शौचालय, ठंडे पानी के लिए भटकते नजर आए। बैठने की उचित व्यवस्था भी नहीं थी।
विज्ञापन


ईदगाह स्टेशन पर बने पुरुष और महिला शौचालय बंद मिले। यात्री रामप्रवेश ने बताया कि उन्हें शौचालय पर ताला लगा मिला। स्टेशन पर सफाई व्यवस्था भी खराब दिखी और कुत्ते घूमते नजर आए। हाल ही में 12 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्टेशन का सौंदर्यीकरण कर नया प्रतीक्षालय, पेयजल और सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। इसके बावजूद ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन


वहीं राजा की मंडी स्टेशन पर विश्राम कक्ष, दिव्यांग और सामान्य शौचालय बंद मिले। डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर पर कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नजर आई। यात्री फर्श पर बैठे दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जारी किया जाएगा नोटिस
स्टेशनों के शौचालयों पर ताले लटके होने का कारण पूछते हुए नोटिस जारी किया जाएगा। यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो। - संजय कुमार गौतम, जनसंपर्क अधिकारी, आगरा रेल मंडल




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed