फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crops were damaged due to hailstorm accompanied by rain in several districts including Agra

होली पर आसमान से बरसे ओले: आगरा सहित कई जिलों में ओलावृष्टि, तिलहन-दलहन समेत अन्य फसलों को नुकसान

Wed, 08 Mar 2023 07:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 08 Mar 2023 07:00 PM IST
सार

होली के दिन आगरा सहित आसपास के जिलों में जमकर बर्फबारी हुई। इससे त्योहार पर तो असर पड़ा ही साथ ही फसलें भी खराब हो गईं। फसल खराब होने को लेकर किसान चिंतित हैं। 

विज्ञापन
Crops were damaged due to hailstorm accompanied by rain in several districts including Agra
ओलावृष्टि के बाद जमा बर्फ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा सहित आसपास के जिलों में बुधवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। इससे त्योहार में खलल पैदा हो गया। लोग बचाव के लिए रंग-गुलाल भूलकर घरों में दुबक गए। कई क्षेत्रों में ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इससे किसानों की चिंता रेखा बढ़ गई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन



आगरा सहित फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी में लोग होली पर्व पर उत्सव मनाने में मशगूल थे। सुबह मौसम अच्छा था। लोग घरों से बाहर निकलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाईयां दे रहे थे। बच्चे पिचकारी में रंग भरकर होली का आनंद ले रहे थे। इसी बीच दोपहर से मौसम में बदलाव आने लगा। खुले आसमान में बादल छाने लगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

Crops were damaged due to hailstorm accompanied by rain in several districts including Agra
बर्फबारी से नष्ट हुआ सरसों का पौधा - फोटो : अमर उजाला
पिनाहट थाना क्षेत्र में दोपहर बाद हल्की बारिश होने लगी। देखते ही देखते ओले गिरने लगे। आलो गिरने की वजह से लोग घरों में कैद हो गए। वहीं दूसरी तरफ किसान खेतों में पकी खड़ी चना और तिलहन की फसल के साथ गेंहू की फसल के नुकसान का आंकलन करने लगे। जैसे-जैसे ओलावृष्टि तेज होती उनके माथे की चिंता बढ़ती जाती।  

Crops were damaged due to hailstorm accompanied by rain in several districts including Agra
छत पर हो रही ओलावृष्टि की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा फिरोजाबाद जिले के खैरागढ़ क्षेत्र में भी जमकर ओलावृष्टि हुई। यहां तो आलम यह रहा कि घरों के बाहर, छतों पर ओलों की एक परत बिछ गई। यहां भी फसल को बड़ी मात्रा में नुकसान हुआ है। किसानों ने बताया कि इस समय खेतों में तिलहनी और चना की फसल पककर खड़ी है। इसके अलावा मटर, अलसी, मसूर भी खड़ी है। तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा गेंहू में बाली आ चुकी है। ओला पड़ने से इसे भी नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed