{"_id":"607af1278ebc3e8d2f36c167","slug":"crooks-looted-car-on-agra-lucknow-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तमंचे के बल पर लूटी कार, सवारी बनकर बैठे थे लुटेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तमंचे के बल पर लूटी कार, सवारी बनकर बैठे थे लुटेरे
Sat, 17 Apr 2021 08:01 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Apr 2021 08:01 PM IST
सार
चंडीगढ़ से लखनऊ जा रही एक कार में सवारी बनकर बैठे बदमाशों ने एक्सप्रेसवे पर डौकी क्षेत्र में तमंचे के बल पर कार लूट ली।
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे
विस्तार
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बदमाशों ने कार लूट ली। कार सवार चंडीगढ़ से लखनऊ जा रहे थे। रास्ते में सवारी बनकर बैठे बदमाश तमंचे के बल पर कार लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने कार को लघुशंका के बहाने रुकवाया था। चालक ने थाना डौकी में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक चालक जय प्रकाश निवासी देवी खेड़ा, तेलीबाग, लखनऊ ने बताया कि 16 अप्रैल को चंडीगढ़ के जीरकपुर निवासी अभिषेक गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता की कार वह लखनऊ में गुड्डा भाई नामक व्यक्ति को देने के लिए जा रहा था। अंबाला में उसे एक युवक सड़क के किनारे वाहन का इंतजार करते हुए मिला।
विज्ञापन
उसने अपना नाम शिव कुमार निवासी पयागपुर, बहराइच बताया। उसे कार में बैठा लिया। कार शनिवार की सुबह करीब सवा पांच बजे जैसे ही आगरा के रहनकला टोल प्लाजा पर पहुंची। वहां तीन लड़के खड़े थे। उन्होंने कन्नौज जाने के लिए कार रोक ली। इन तीनों को भी उसने बैठा लिया।
विज्ञापन
माइलस्टोन 6 पर सुबह करीब 5:30 बजे एक युवक ने लघुशंका के बहाने कार रोकी। इसके बाद तमंचा दिखाकर चालक जयप्रकाश और शिव कुमार को नीचे उतारकर कार ले भागे। पीड़ित ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पर, बदमाश हाथ नहीं आ सके। चालक जय प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।