{"_id":"5be43498bdec22697879c5c2","slug":"crocodile-trapped-in-the-fishing-net-at-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मछली पकड़ने गए लड़कों के जाल में फंसा मगरमच्छ, वन विभाग ने लिया कब्जे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मछली पकड़ने गए लड़कों के जाल में फंसा मगरमच्छ, वन विभाग ने लिया कब्जे में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Thu, 08 Nov 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मछली पकड़े गए कुछ लड़कों को बिल्कुल भी नहीं पता था कि आज उनके जाल में मछली की जगह एक मगरमच्छ का बच्चा फंस जाएगा। दरअसल यह पूरा वाकया है थाना औंछा के गांव तिसाह, नगला सलेही के पास कानपुर ब्रांच नहर का। गुरुवार को मछली पकड़ने गये लड़कों के जाल में मगरमच्छ का बच्चा फंस गया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मगरमच्छ के इस बच्चे को पकड़ कर उसका मुंह रस्सी से बांध दिया और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। देर शाम वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ के बच्चे को कब्जे में लेकर उसे कानपुर ब्रांच नहर में छुड़वा दिया।
विज्ञापन