{"_id":"63075d2e8dad57757951b5d9","slug":"crocodile-sitting-under-the-saint-s-cot-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: संत की खाट के नीचे बैठा था 12 फीट लंबा खूंखार मगरमच्छ, देखते ही छूट गए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: संत की खाट के नीचे बैठा था 12 फीट लंबा खूंखार मगरमच्छ, देखते ही छूट गए पसीने
Thu, 25 Aug 2022 05:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Aug 2022 05:06 PM IST
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में बिछवां थाना क्षेत्र में काली नदी के किनारे स्थित आश्रम में मगरमच्छ ने दहशत फैला दी। आश्रम में सो रहे संत ने जब खाट के नीचे मगरमच्छ देखा, तो उनके पसीने छूट गए। संत की आवाज सुनकर ग्रामीम मौके पर पहुंच गए। शोरगुल सुनकर मगरमच्छ पास ही झाड़ियों में छिप गया। दहशत में आए संत और ग्रामीण रात भर सोए नहीं। वहीं आज सुबह मगरमच्छ झाड़ियों में दिखाई दिया, तो ग्रामीण हैरान रह गए। इसके बाद सूचना थाना पुलिस व वन विभाग को दी गई। गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन