{"_id":"69830dd686be892edc0b720d","slug":"crocodile-seen-pond-fear-in-madhapur-village-villagers-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गांव के पास तालाब में दिखा मगरमच्छ, कुछ ग्रामीणों ने की ऐसी हरकत...कांप गए गांव वाले; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गांव के पास तालाब में दिखा मगरमच्छ, कुछ ग्रामीणों ने की ऐसी हरकत...कांप गए गांव वाले; देखें वीडियो
Wed, 04 Feb 2026 02:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:43 PM IST
सार
ग्रामीणों की मानें तो तालाब के पास पहले कभी भी मगरमच्छ नहीं दिखा। पहले बार गांव वालों ने इसे देखा, जिससे उनमें दहशत है। तालाब गांव के बिलकुल नजदीक है, जिससे ग्रामीणों को डर है कि ये कहीं घरों में न घुस जाए।
विज्ञापन
तालाब में मगरमच्छ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के करहल तहसील क्षेत्र के गांव मढ़ापुर में बुधवार को तालाब के किनारे मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी शशांक दीक्षित ने तालाब के पास मगरमच्छ देखा। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तालाब के पानी में वो शांत बैठा था, इस दौरान किसी ने पत्थर फेंक कर मारा, जिसके बाद वो तेजी से तालाब के अंदर घुस गया।
शशांक दीक्षित का कहना है कि मगरमच्छ पिछले एक साल से इसी तालाब में रह रहा है। इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक उसे सुरक्षित रूप से पकड़ा नहीं गया है। गांव के बबलू दीक्षित, अवनीश दिवाकर, राजू, आनंद चौबे, नीरज पांडेय, सौरभ और अनुज पांडेय ने प्रशासन से मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है।