फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crocodile hide and seek in pond search went on whole day couldn't catch

मगरमच्छ ने खूब सताया: तालाब में करता रहा लुका-छुपी, पूरे दिन चली तलाश; खूंखार को नहीं पकड़ सके

Sat, 03 Aug 2024 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 09:55 AM IST
सार

मगरमच्छ को पकड़ने के लिए एसओएस टीम दिनभर प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। खूंखार के नहीं पकड़े जाने से ग्रामीणों में दहशत है। 

 

विज्ञापन
crocodile hide and seek in pond search went on whole day couldn't catch
मगरमच्छ नहीं मिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां के विकासखंड सुल्तानगंज क्षेत्र के गांव देवगंज के खजुइया तालाब में शुक्रवार को तलाशी अभियान चला। लेकिन तालाब में मगरमच्छ नहीं मिला। मगरमच्छ के नहीं मिलने से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन


 

बुधवार को लोगों ने उस समय एक मगरमच्छ देखा था जब वह तालाब किनारे जानवर चराने गए थे। तालाब में मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण दहशत में आ गए थे। तालाब में मगरमच्छ होने की जानकारी ग्राम प्रधान कोतवाल सिंह शाक्य ने वन विभाग के अधिकारियों को दी और मगरमच्छ को तालाब से पकड़वाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वन विभाग के भोगांव क्षेत्राधिकारी विपिन कुमार मिश्रा ने गांव पहुंचकर तालाब को देखा और ग्रामीणों से अपील की थी कि वह तालाब पर न जाएं और न अपने जानवरों को जानें दें। जब तक मगरमच्छ न पकड़ा जाय।

 
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर को वन क्षेत्राधिकारी भोगांव विपिन कुमार मिश्रा अपनी टीम व आगरा से आई वन विभाग की एसओएस टीम के साथ तालाब पर पहुंचे। तालाब में तलाशी अभियान शुरू किया लेकिन मगरमच्छ तालाब में नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि रात में मगरमच्छ को तालाब में बने टीले पर बैठा देखा था। तालाब में पानी ज्यादा होने की वजह से मगरमच्छ को पकड़ना मुश्किल हो रहा है। देर शाम तक मगरमच्छ का तालाब में पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed