फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crocodile evaded the forest officials' trap.

Agra News: वनकर्मियों के जाल में नहीं फंसा मगरमच्छ

Sun, 30 Aug 2026 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Crocodile evaded the forest officials' trap.
बाह: मुकुंदीपुरा के तालाब में मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल लेकर उतरे वनकर्मी एवं ग्रामीण
बाह। मुकुंदीपुरा गांव के तालाब में शुक्रवार को एक मगरमच्छ दिखा था, तभी से लोग खौफजदा है। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए रविवार को जान जोखिम में डालकर ग्रामीण और वनकर्मी जाल लेकर तालाब में उतरे। गंदगी एवं दलदल के बीच घंटों पकड़ने की मशक्कत की गई। काफी प्रयास के बाद भी मगरमच्छ जाल में नहीं फंसा। अब तालाब का खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन

बाह तहसील के मुकुंदीपुर गांव के पास ही एक पुराना तालाब है। बारिश के दौरान खादर के रास्ते से भटकता हुआ एक मगरमच्छ इसी तालाब में आ गया है। शुक्रवार को तालाब में मगरमच्छ दिखा तो लोगों को होश उड़ गए। रातभर लोग मगरमच्छ के तालाब से निकलकर आबादी में आ जाने की आशंका से दहशत में रहे। रविवार को ग्रामीणों ने रेस्क्यू के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन

इसके बाद कुछ ग्रामीण और वनकर्मी तालाब में उतरे और मगरमच्छ को पकड़ने के लिए जाल डाला। एक छोर से दूसरे छोर तक लोग जाल लेकर तालाब को खंगालते रहे, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। बाह के रेंजर अमित कुमार ने बताया वह विशेषज्ञ टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। रेस्क्यू में माहिर वनकर्मी तालाब में मगरमच्छ के पहरे पर लगाए गए हैं। बाहर आते ही उसे पकड़ लिया जाएगा। अब तालाब खाली कराने के बाद ही मगरमच्छ को रेस्क्यू किए जाने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
रविवार को मगरमच्छ रेस्क्यू नहीं किया जा सका। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर तालाब में न उतरने की वनकर्मियों को हिदायत दी गई है। तालाब खाली होने के बाद ही मानक संचालन प्रक्रिया को अपनाकर मगरमच्छ को विशेषज्ञ पकड़ेंगे।- अमित कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी, सामाजिक वानकी रेंज, बाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed