फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Crocodile enters tubewell room; Forest Department carries out rescue.

Agra News: ट्यूबवेल के कमरे में घुसा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Mon, 05 Oct 2026 12:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Crocodile enters tubewell room; Forest Department carries out rescue.
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव विप्रावली में खेत पर बने ट्यूबवेल के कमरे में शनिवार देर रात मगरमच्छ घुस गया। उसे देखकर किसान रामविलास शर्मा घबरा गए। उन्होंने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। जानकारी पर वन दरोगा सत्यप्रकाश वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे चंबल नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार चंबल नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के दौरान मगरमच्छ अक्सर बीहड़ की खंदकों में चले जाते हैं। वहीं जलस्तर कम होने पर कुछ मगरमच्छ और घड़ियाल रास्ता भटककर ग्रामीण क्षेत्र के तालाबों और गांवों तक पहुंच जाते हैं। इससे पहले भी वन विभाग की टीम कई जलीय जीवों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ चुकी है। रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने बताया सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ लिया और सुरक्षित चंबल नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed