{"_id":"66d359ef215bfb87230d1e4f","slug":"crocodile-entered-villagers-house-panic-kasganj-news-c-175-1-agr1054-120269-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ग्रामीण के मकान में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ग्रामीण के मकान में घुसा मगरमच्छ, हड़कंप
Sat, 31 Aug 2024 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी शिव के मकान में शनिवार की सुबह मगरमच्छ घुस गया। इस बात की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। मगरमच्छ को लेकर ग्रामीणों मेंं कौतूहल मचा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही घटना की सूचना वन विभाग को दी, बाद में गांव पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा और साथ लेकर गई।
निजामपुर गांव निवासी बीटू ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 6 बजे के करीब मगरमच्छ खेत से निकाल कर शिवसिंह के मकान में घुस गया। उस समय शिव सिंह और परिवार के सदस्य घर में सोए थे। मगरमच्छ के आने की आहट पाकर उनकी नीद खुल गई। सामने मगरमच्छ देख वह घबरा गया और जोर-जोर से शोर मचाने लगा।
उसकी आवाज सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। किसी ने फोन कर मगरमच्छ के गांव में होने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मी को फोन कर दी। अनन-फानन में वन विभाग की टीम गांव में पहुंच गई। टीम ने घर से मगरमच्छ को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण का कयास हैं कि संभवत मगरमच्छ भटीकरा– निजामपुर माइनर से निकाल कर खेतों में आया है, उसके बाद घर में घुस गया होगा। दूसरी तरफ मगरमच्छ के गांव तक आने और मश्क्कत के बाद उसे पकड़े जाने की घटना गांव के साथ आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बनी थी।