फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crocodile enjoying in chambal

भीषण ठंड में हल्की धूप ने दिया चंबल के बेजुबानों को नया जीवन

Wed, 03 Jan 2018 06:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाह (आगरा) Updated Wed, 03 Jan 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
crocodile enjoying in chambal
घड़ियाल - फोटो : अमर उजाला
कड़ाके की ठंड और पड़ रहे भीषण कोहरे के बाद आगरा और चंबल इलाके में भगवान भाष्कर के दर्शन हुए तो जहां आमजन मानस ने राहत की सांस ली तो वहीं इससे घड़ियाल और मगरमच्छों को भी राहत महसूस हुई। चंबल के तट पर मगरमच्छों और घड़ियालों ने धूप सेंकी। वहीं अपने घरौंदों से निकलकर परिंदों ने भी उड़ान भरी।
विज्ञापन


नए वर्ष की शुरुआत से ही फिजा में कोहरा और धुंध की चादर में लिपटी हुई हुई थी। सूरज के दर्शन नहीं हुए थे। इसका असर जहां आम जनमानस पर पड़ रहा था।  लोग बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे थे। वहीं इससे जलीय जीव भी परेशान थे। धूप खिली तो जलीय जीव नदी से बाहर नहीं निकले। परिंदों तक की उड़ान देखने को नहीं मिली थी। धूप खिलते ही घड़ियाल और मगरमच्छ भी नदी से बाहर निकले।
विज्ञापन


नए साल के पहले दिन मायूस होकर लौटे पर्यटक भी रोमांचित दिखे। चंबल सफारी जरार के केयर टेकर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चंबल में मंगलवार को पर्यटकों ने धूप सेंकते घड़ियाल और उड़ान भरते परिंदों को देखा और अपने कैमरे में कैद किया। बाह के रेंजर अमित सिसौदिया ने बताया कि दोपहर बाद मौसम साफ होने से चंबल के जलीय जीव और पक्षी अपने घरौंदों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed