{"_id":"668a36705a3a0ff1480dc922","slug":"crocodile-came-out-of-the-pond-and-reached-village-villagers-in-shock-forest-department-did-rescue-2024-07-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तालाब से निकलकर गांव में पहुंची ऐसी आफत, जिसे देख छूटे ग्रामीणों के पसीने; वन विभाग ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तालाब से निकलकर गांव में पहुंची ऐसी आफत, जिसे देख छूटे ग्रामीणों के पसीने; वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Sun, 07 Jul 2024 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 07 Jul 2024 12:02 PM IST
सार
आगरा के पिनाहट में ग्रामीणों के होश उस समय उड़ गए, जब उनकी नजर एक मगरमच्छ पर पड़ी। गांव की गली में इस तरह मगरमच्छ को घूमते देख लोग दहशत में आ गए। तुरंत ही वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
मगरमच्छ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में लगातार हो रही बारिश के बीच तालाब से एक मगरमच्छ निकला और गांव में पहुंच गया। ग्रामीणों ने इसे देखा तो उनमें खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को तालाब में वापस छोड़ा। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव गढ़ में रविवार सुबह ग्रामीण जब दैनिक कार्यों में लगे हुए थे, तभी एक मगरमच्छ तालाब से निकलकर गांव में पहुंच गया। मगरमच्छ पर नजर पड़ते ही ग्रामीणों में दहशत फैल गई। लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। इसके बाद तुरंत ही वन विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ा। इसके बाद वापस उसे चंबल नदी में छोड़ दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बता दें कि बारिश के दिनों में मगरमच्छ रास्ता भटक कर गांव में घुस जाते हैं। इससे पूर्व भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं।