{"_id":"66281fc0b552a2b627043cf4","slug":"critical-care-unit-started-to-be-built-for-modern-health-services-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-114278-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बनने लगा क्रिटिकल केयर यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बनने लगा क्रिटिकल केयर यूनिट
Wed, 24 Apr 2024 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले के लिए मंजूर की गई क्रिटिकल केयर यूनिट का जिला अस्पताल परिसर में निर्माण शुरू हो गया है। यूनिट का भवन तीन मंजिला बनाया जाएगा। जिसमें 50 बेड की व्यवस्था रहेगी। 18 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। इस यूनिट में सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिससे गंभीर मरीजों को बाहर के जनपद में रेफर करने की आवश्ययकता नहीं पडे़गी। 15 माह में यूनिट बनकर तैयार हो जाएगी। जिले में अभी तक मरीजों को सामान्य इलाज ही मिल पाता है। सड़क हादसों या अन्य कारणों से गंभीर मरीजों के लिए इलाज को बाहरी जनपद पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में समय से इलाज न मिल पाने से मरीजों की जान तक चली जाती है। मरीजों को जल्द ही जिले में इलाज के लिए बेहतर सुविधा मिलने लगेगी। जिले के लिए प्रस्तावित की गई क्रिटिकल केयर युनिट का निर्माण शुरू हो गया है।
इस यूनिट में मरीजों को रेड व यलो जोन में बांटकर इलाज होगा। 20-20 बेड का आईसीयू और हाईडिपेंडसी यूनिट रहेगी। गंभीर स्थिति में प्रसव कराने की भी सुविधा होगी। गंभीर रूप से अस्वस्थ मरीजों का इलाज किया जाएगा। इसके लिए अलग से चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी और सभी प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध होगी। भर्ती होने वाले मरीजों की 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था होगी।
यूनिट में मिलेंगी ये सुविधाएं
क्रिटिकल केयर यूनिट में सड़क हादसों व अन्य हादसों में गंभीर रूप से घायल का उपचार किया जाएगा। ऐसे में तीन मंजिला भवन में ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, आईसीयू, लिफ्ट, आपातकालीन वार्ड, ऑर्थो विंग, सर्जरी विंग सहित अन्य सुविधाएं 24 घंटे मुहैया करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
जिले के लिए मंजूर की गई क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्यदायी संस्था ने शुरू कर दिया है। 15 माह में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा। सभी आधुनिक सुविधाएं यूनिट में रहेंगी। - डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस