फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Criminals  reward of Rs 25 thousand arrested in Agraॉ committed three robberies in one night shot in the leg

यूपी: आगरा में  25 हजार के इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक रात में डाली थीं तीन डकैती;  पैर में लगी गोली

Thu, 21 Mar 2024 10:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 10:08 PM IST
सार

हरीपर्वत पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर में घेराबंदी कर 25 हजार के इनामी को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसकी वजह से वो घायल हो गया है। 
 

विज्ञापन
Criminals  reward of Rs 25 thousand arrested in Agraॉ committed three robberies in one night shot in the leg
बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने आलोक यादव गैंग के सक्रिय सदस्य 25 हजार के इनामी बदमाश परमजीत उर्फ परमजोत उर्फ काके सरदार को मुठभेड़ मेें गिरफ्तार कर लिया। वह पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी पर 7 मुकदमे दर्ज हैं। उसने जुलाई 2023 में सरगना के साथ मिलकर एक रात में डकैती की 3 वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि बुधवार रात को ट्रांसपोर्ट नगर में कालिंदी विहार निवासी परमजीत के आने की जानकारी मिली थी। इस पर घेराबंदी की गई। पुलिस के घेरने पर आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसने पिछले साल 2 दिन में डकैती की 3 वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी ने हाईवे पर आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास लोगों को लूटा था। मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमे दर्ज किए गए थे। गैंग का सरगना आलोक यादव है। पूर्व में सरगना सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। अब एक और आरोपी पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed