{"_id":"5ce3bb01bdec22077e09bc26","slug":"criminals-photo-posters-pasted-at-police-stations-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने-चौकियों में लगे अपराधियों के फोटो-पोस्टर, शहर में भी लगाने की तैयारी, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने-चौकियों में लगे अपराधियों के फोटो-पोस्टर, शहर में भी लगाने की तैयारी, ये है वजह
Tue, 21 May 2019 02:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 21 May 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
थाने में लगे अपराधियों के फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के हर थाने और चौकियों में अपराधियों के फोटो और पोस्टर लगाए जा रहे हैं। वारदात होने पर पीड़ित थाने शिकायत लेकर आएंगे तो इन फोटो को देखकर अपराधियों की पहचान कर सकेंगे। इससे पुलिस को अपराधियों को पकड़ने में मदद मिलेगी। पुलिसकर्मी उनकी निगरानी कर सकेंगे। एसएसपी अमित पाठक ने फोटो लगाने के लिए थानाध्यक्षों और प्रभारी निरीक्षकों को निर्देशित कर दिया है।
कई बार लूट और चोरी की वारदात में अक्सर पुराने अपराधियों का हाथ निकलता है। इनका पुलिस के पास रिकॉर्ड तो होता है। मगर, फाइलों में ही रखा जाता है। वारदात का शिकार होने पर पीड़ित जब थाने आते हैं तो वो शिकायत करके चले जाते हैं। जब तक पुलिस उनको पुराने अपराधियों की फोटो दिखाती है, तब तक वह उसका हुलिया भूल चुके होते हैं। वहीं थाना के पुलिसकर्मी भी एक बार जेल भेजने के बाद अपराधियों को भूल जाते हैं।
इसलिए अब नई व्यवस्था की गई है। शहर और देहात के थानों और चौकियों में अपराधियों की फोटो और पोस्टर चस्पा कराए जा रहे हैं। यह बोर्ड से लेकर थाने और चौकियों के बाहर लगाए जा रहे हैं। पुलिसकर्मी रोजाना इन फोटो को देखकर अपराधियों पर निगरानी रख सकेंगे। इसके अलावा वारदात का शिकार लोगों को फोटो दिखाकर अपराधियों की पहचान भी कराई जा सकेगी। इन अपराधियों का थाने में रिकॉर्ड भी होगा।

Trending Videos
एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि थानों के बोर्ड पर लुटेरों और चोरों के फोटो लगवाए जा रहे हैं। इसके अलावा जगह-जगह पोस्टर भी चिपकवाए जा रहे हैं। इससे इन पर निगरानी रखी जाएगी। अभी लुटेरों की फोटो हैं। इसके बाद चोरों की फोटो और पोस्टर लगाए जाएंगे। इन दोनों के बाद अन्य अपराधियों के फोटो लगाए जाएंगे। कई थानों में फोटो और पोस्टर चस्पा भी कर दिए गए हैं।
थाना न्यू आगरा पुलिस ने लगाए चार जगह
थाना न्यू आगरा पुलिस ने चार स्थानों पर पोस्टर लगाए हैं। इनमें थाना न्यू आगरा के बाहर, दयालबाग चौकी, कमला नगर चौकी और बल्केश्वर चौकी के बाहर पोस्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा भी सार्वजनिक स्थान पर पोस्टर लगाने की तैयारी कर ली गई है। पुलिस ने तकरीबन 45 अपराधियों के फोटो लगाकर पोस्टर बनवाए हैं।