फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   youth in etah suicide

रात में घर देर से आने पर पिता ने डांटा तो युवक ने दे दी जान

Sat, 07 Oct 2017 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Sat, 07 Oct 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
youth in etah suicide
बंदूक
एटा में घर लेट पहुंचने पर बैंक कर्मी पिता के पुत्र को डांट दिया तो उसे इतना बुरा लगा कि खुद को गोलीमार कर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बताया गया है कि कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला शांती नगर निवासी जितेंद्र कुमार ग्रामीण बैंक में नौकरी करते हैं। जबकि उनका बेटा तरुण पुंढीर (18) बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। शुक्रवार रात को वह दोस्तों के साथ से देर रात घर पहुंचा था। 
विज्ञापन


इस पर उसके पिता ने उसको फटकार लगाते हुए घर समय से पहुंचने की हिदायत दी। इसके बाद बेटे ने दूसरे कमरे में जाकर खुद के पेट में दो गोली दाग लीं। अचानक हुए फायर की आवाज सुनकर परिजनों के साथ ही आस पास के लोगों में भगदड़ मच गई और वे भागते हुए मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता बेटा

वहां देखा तो उनका बेटा घायल अवस्‍था में पड़ा था। जानकारी मिलते ही सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे लोगों ने बताया कि मृतक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। घटना के बाद जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed