फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   younge man apharan

सदर से प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण

Wed, 12 Oct 2016 01:02 AM IST
सदर से प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण
सदर से प्रेम प्रसंग में युवक का अपहरण Updated Wed, 12 Oct 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
younge man apharan
rape
सदर के छोटा उखर्रा गांव के युवक हरिओम सिंह राजपूत का अपहरण कर लिया गया। चश्मदीद महिला ने बताया कि  उसे कुछ लोग कार में डालकर ले गए। उसके परिवारवालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। शक एटा की एक महिला पर जाहिर किया है। उसके साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था लेकिन कुछ दिन पहले उसकी शादी हो गई। हरिओम की बरामदगी के लिए काफी संख्या में लोगों ने एसएसपी आवास पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इन्होंने बताया कि हरिओम नौ अक्तूबर की रात 11:30 बजे घर आ रहा था। रास्ते में एसआर डिग्री कालेज के पास उसे कार सवार लोगों ने घेर लिया। उसे जबरन कार में बैठा लिया और ले गए। तब से उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। उसकी बाइक पास में ही खड़ी मिली। उसका कुछ समय पहले एटा की एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। इसमें उसने महिला के नाम एक मकान भी करवा दिया था। इसकेबाद महिला की कहीं और शादी हो गई। हरिओम ने उस पर मकान वापस करने के लिए दबाव बनाया। इसी के चलते माना जा रहा है कि महिला ने ही उसका अपहरण कराया है। उसकी हत्या की आशंका भी जाहिर की गई है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शनकारी लौट गए। इस मामले में थाना सदर में अपहरण का केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed