{"_id":"5d7cba868ebc3e93d33e5d4e","slug":"young-man-dies-after-consuming-poison-with-his-sister-in-law-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरी भाभी के संग युवक ने जहर खाकर दी जान, प्रेम प्रसंग में उठाया आत्मघाती कदम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चचेरी भाभी के संग युवक ने जहर खाकर दी जान, प्रेम प्रसंग में उठाया आत्मघाती कदम
Sat, 14 Sep 2019 03:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Sep 2019 03:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र में शनिवार को एक शादीशुदा महिला और युवक ने जहर खाकर जान दे दी। रिश्ते में दोनों देवर-भाभी थे। बताया गया है कि उनके बीच प्रेम संबंध था। परिवार को पता चलने पर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।
मामले के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का अपनी चचेरी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को जब इस बारे में पता चला तो दोनों के मिलने पर पाबंदी लगा दी गई। शनिवार की सुबह दोनों चुपके से घर से निकल गए।
दोपहर करीब 12 बजे युवक ने अपने परिजनों को फोन पर बताया कि उसने जहर खा लिया। आनन-फानन में परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला की शादी 2015 में हुई थी। उसका पति किसान है। दोनों के परिवार अलग-अलग घरों में रहते हैं। महिला के घर पर युवक का आना जाना था। इसी बीच दोनों के प्रेम संबंध हो गए।