फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man commit sucide

प्रेम दीवाना फना होकर ही माना

Tue, 15 Sep 2015 02:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 15 Sep 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
young man commit sucide
फाउंड्री नगर में सोमवार शाम को प्रेमी शिवम (25) ने प्रेमिका के जीजा और बहन पर हमला कर दिया। उन्हें घायल करने के बाद कबीरघाट चौराहे पर पहुंचकर खुद को गोली से उड़ा लिया। वह प्रेमिका के दूसरे युवक से कोर्ट मैरिज करने से आहत था। पुलिस ने घायल दंपति को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस फिलहाल इसे आत्महत्या मान रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले रामू और उनकी पत्नी सुनीता देवी तकरीबन दस साल से श्याम नगर (नरायच) में रहते हैं। दोनों फाउंड्री नगर में वीके आयरन इंडस्ट्रीज में मजदूरी करते हैं। सुनीता की छोटी बहन कविता (बदला नाम) भी कई माह से उसके साथ रह रही थी। सुनीता ने पुलिस को बताया कि कविता इससे पहले बरेली में उनके रिश्तेदार के यहां रहती थी। बरेली का उनका दूर का रिश्तेदार शिवम उसे परेशान करता था। एक साल पहले उसे फुसलाकर भी ले गया था। बाद में कविता ने शिवम को छोड़ दिया था। इसके बाद से वह सुनीता के पास रहकर सिलाई का काम कर रही थी। एक माह पहले बरेली से शिवम भी आगरा आ गया था। उसने उन पर कविता की शादी करवाने का दबाव बनाया। इस पर रामू ने कविता का रिश्ता मोहल्ले के ही युवक से तय कर दिया। एक सप्ताह पहले दोनों की कोर्ट मैरिज करा दी। जानकारी जब शिवम को हुई तो उसने सबको देख लेने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

सोमवार शाम तकरीबन छह बजे शिवम ने फैक्ट्री में पहुंचकर रामू और सुनीता को बाहर बुलाया। कहासुनी के बाद शिवम ने दंपति से मारपीट कर दी। इसके बाद तमंचे से गोली चलाई। छर्रे लगने से रामू और सुनीता घायल हो गए। चीखपुकार पर आसपास के लोग पहुंचे तो वह भाग निकला। कुछ ही देर बाद उन्हें पता चला कि शिवम ने फैक्ट्री से करीब सौ कदम की दूरी पर जाकर खुद की कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर सीओ छत्ता बीएस त्यागी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बरेली के युवक ने गोली मारकर आत्महत्या की है। इसके पहले उसने अपनी प्रेमिका के जीजा और बहन को भी पीटा है। मामला आत्महत्या का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 बेरोजगार था, नहीं की शादी
घायल दंपति ने बताया कि कविता पहले तो शिवम से ही शादी करना चाहती थी, लेकिन शिवम बेरोजगार था। कविता सिलाई करके जो कमाती थी, वह रकम भी उड़ा देता था। इसके बाद ही उन्होंने कविता की शादी दूसरे लड़के से की थी। उन्होंने बताया कि शिवम उनके बरेली में रहने वाले रिश्तेदार का परिचित था। बरेली में ही उसकी कविता से नजदीकियां बढ़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed