{"_id":"5c6f8c35bdec224b7a5557e5","slug":"young-man-burnt-alive-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: स्कूल के पास युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, जिंदा जलाकर मारने की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा: स्कूल के पास युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, जिंदा जलाकर मारने की आशंका
Fri, 22 Feb 2019 11:14 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:14 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के थाना फरह के गांव सलेमपुर रोड पर 22 फरवरी को अधजले शव की शनाख्त बिहार के मुजफ्फरपुर के गांव सरिया के अमित का बताया जा रहा है। 21 फरवरी को फरीदाबाद में हत्या करने के बाद शव कार से सलेमपुर पर लाकर जलाया गया था। पुलिस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि मृतक की शनाख्त अमित के रूप में हो गई है।
विज्ञापन
बता दें कि हत्या करने के बाद शव को पेट्रोल डालकर फूंक दिया गया था। उसका अधजला शव शुक्रवार को खेत के पास पड़ा मिला। शव के पास ही एक कट्टी (बड़ा डिब्बा) भी मिली है, माना जा रहा है कि हत्यारे इसी में पेट्रोल भरकर लाए थे।
विज्ञापन
मथुरा में हत्या के बाद शव जला कर फेंकने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस बार फरह में सलेमपुर गांव को जाने वाले रास्ते के किनारे अमित नाम के एक शख्स का अधजला शव पड़ा मिला है। शव 70 फीसदी तक जल चुका है। हालांकि चेहरा कम जला है।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से कार के पहियों के निशान मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि बदमाश कार से यहां तक पहुंचे होंगे। पहले अमित की हत्या की और फिर पेट्रोल डालकर जला दिया।
Trending Videos
शव की नहीं हुई शनाख्त
घटनास्थल के पास जो कट्टी पड़ी मिली है उसमें पेट्रोल की गंध भी आ रही है। शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया गया है। माना जा रहा है कि बदमाश हाईवे से होते हुए यहां तक पहुंचे होंगे। हत्यारे आसपास के ही किसी जिले के होंगे।
पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या गला घोंटकर की गई है। गले की हड्डी अंदर की तरफ दबी हुई दिख रही है। हालांकि हकीकत पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी। वहीं फरह में बढ़ते अपराध से लोगों में दहशत है। बताया जाता है कि फरह क्षेत्र में इस समय कोई दिन ही ऐसा बीत रहा होगा जब कोई वारदात न होती हो।
पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या गला घोंटकर की गई है। गले की हड्डी अंदर की तरफ दबी हुई दिख रही है। हालांकि हकीकत पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएगी। वहीं फरह में बढ़ते अपराध से लोगों में दहशत है। बताया जाता है कि फरह क्षेत्र में इस समय कोई दिन ही ऐसा बीत रहा होगा जब कोई वारदात न होती हो।