फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman raped in hospital of shikohabad

सास को दवा दिलाने गई महिला से अस्पताल में दुष्कर्म, कैंटीन कर्मी गिरफ्तार

Sat, 28 Oct 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला शिकोहाबाद (फिरोजाबाद) Updated Sat, 28 Oct 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
woman raped in hospital of shikohabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद में शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में सास को दवा दिलाने गई तीमारदार महिला को युवक बहला-फुसला कर कमरे में ले जा कर दुष्कर्म किया। महिला की चीख पुकार पर अस्पताल में हंगामा हो गया। 
विज्ञापन


मरीजों और तीमारदारों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने मौके से आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले की रहने वाली महिला अपनी सास का उपचार कराने शुक्रवार सुबह 11 बजे अस्पताल गई थी। अस्पताल में संविदा पर काम करने वाला एक युवक महिला को बहला फुसला कर कमरे में ले गया और महिला से दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जब महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो युवक ने उसकी बेटी को पकड़ कर चुपचाप रहने को कहा। इस पर भयभीत महिला शांत हो गई। जैसे ही महिला युवक के चंगुल से छूट कर बाहर आई तो उसने शोर मचा दिया। महिला द्वारा दुष्कर्म की बात कहने पर अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया।

सीएमएस बोले ये

मरीज और तीमारदारों की भीड़ जमा हो गई।  सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला की शिकायत पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। जानकारी होते ही समुदाय विशेष के लोग थाने पहुंच गए। 

महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा है। एसओ ने बताया महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। रिपोर्ट दर्ज कर महिला का मेडिकल कराया जा रहा है।  

सीएमएस राममोहन गुप्ता का कहना है कि प्रसूताओं के भोजन के लिए महिला अस्पताल में कैंटीन का ठेका उठाया गया है। महिला की शिकायत पर कैंटीन में काम कर रहे युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

आरोपी अस्पताल का कर्मचारी नहीं है। शिकायत के बाद कैंटीन ठेकेदार को नोटिस भेजते हुए भविष्य में इस तरह की कोई घटना होने पर ठेका निरस्त कर काली सूची में डालने की चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed