{"_id":"5c46cb30bdec224e1b7f599a","slug":"woman-prisoner-dies-in-jail-etah-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सौतेले बेटे की हत्या करने वाली मां की जेल में मौत, एक दिन पहले मिली थी उम्रकैद की सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेले बेटे की हत्या करने वाली मां की जेल में मौत, एक दिन पहले मिली थी उम्रकैद की सजा
Tue, 22 Jan 2019 01:20 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के जिला कारागार में मंगलवार को महिला कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला सौतेले बेटे की हत्या में बंद थी। एक दिन पहले ही कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जेल अधिकारी हार्ट अटैक से मौत होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
कासगंज के सहलई निवासी महिला राधा (23) अगस्त 2018 से जिला कारागार एटा में बंद थी। बताया जा रहा है कि राधा ने अपने जीजा के साथ शादी कर ली थी। उसके तीन बच्चे थे। शादी के कुछ दिनों के बाद ही पति की दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पति की मौत के बाद परिवार में झगड़ा होने लगा। इसी दौरान उसने अपने तीन सौतेले बच्चों को जहर दिया था। इनमें एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसी मामले में कोर्ट ने सोमवार को उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
विज्ञापन
सोमवार रात को जेल में राधा की तबीयत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जेल अधिकारी मौत की वजह हार्ट अटैक बता रहे हैं।
जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी महिला को कोर्ट ने सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। देर रात महिला की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी महिला को कोर्ट ने सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। देर रात महिला की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।