फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman prisoner dies in jail etah news

सौतेले बेटे की हत्या करने वाली मां की जेल में मौत, एक दिन पहले मिली थी उम्रकैद की सजा

Tue, 22 Jan 2019 01:20 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 22 Jan 2019 01:20 PM IST
विज्ञापन
woman prisoner dies in jail etah news
jail

एटा के जिला कारागार में मंगलवार को महिला कैदी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। महिला सौतेले बेटे की हत्या में बंद थी। एक दिन पहले ही कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जेल अधिकारी हार्ट अटैक से मौत होने की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन


कासगंज के सहलई निवासी महिला राधा (23) अगस्त 2018 से जिला कारागार एटा में बंद थी। बताया जा रहा है कि राधा ने अपने जीजा के साथ शादी कर ली थी। उसके तीन बच्चे थे। शादी के कुछ दिनों के बाद ही पति की दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


पति की मौत के बाद परिवार में झगड़ा होने लगा। इसी दौरान उसने अपने तीन सौतेले बच्चों को जहर दिया था। इनमें एक बच्चे की मौत हो गई थी। इसी मामले में कोर्ट ने सोमवार को उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात को जेल में राधा की तबीयत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में जेल प्रशासन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। जेल अधिकारी मौत की वजह हार्ट अटैक बता रहे हैं।

जेल अधीक्षक पीपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी महिला को कोर्ट ने सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। देर रात महिला की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed