फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman Murdered In Sikandra Guest House Crime News

गेस्ट हाउस में हत्याः महिला को मोबाइल दिलाने के बहाने लाया था हत्यारोपी, पुलिस पूछताछ में खुला कत्ल का राज

Tue, 22 Sep 2020 01:55 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 22 Sep 2020 01:55 PM IST
सार

फर्जी आईडी देकर कमरा बुक कराया था। कमरे में जाकर महिला का गला दबाया और मरने की पुष्टि करने के लिए उसने बेल्ट से फांसी लगाकर की      

विज्ञापन
Woman Murdered In Sikandra Guest House Crime News
इसी गेस्ट हाउस में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा तिराहे स्थित होटल सिकंदरा गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट के कमरे में सोमवार सुबह एक महिला की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने महिला के हत्यारोपी को पकड़ लिया है। न्यू आगरा के बूढ़ी नगला निवासी लाखन पर हत्या का आरोप लगा।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता चला कि हत्यारोपी लाखन महिला प्रीति को मोबाइल दिलाने के बहाने गेस्ट हाउस में ले गया था। यहां उसने फर्जी आईडी देकर कमरा बुक कराया था। कमरे में जाकर महिला का गला दबाया और मरने की पुष्टि करने के लिए उसने बेल्ट से फांसी लगाकर की। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मथुराः रात में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, दो गांवों में तनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोमवार दोपहर करीब तीन बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सिकंदरा गेस्ट हाउस एंड रेस्टोरेंट में महिला का शव पड़ा है। इस पर थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार फोर्स के साथ पहुंचे। होटल के कमरा नंबर 121 के बेड पर महिला पड़ी हुई थी। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। महिला की बाईंपुर निवासी प्रीति (38) के रूप में हुई। 

गला घोंटने के निशान भी थे, बेड पर बेल्ट भी पड़ी थी। बेड के पास ही पर्स रखा था। पुलिस ने होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की। छानबीन में पता चला कि महिला की थाना न्यू आगरा के नगला बूढ़ी निवासी लाखन से दोस्ती थी। 

फर्जी आईडी पर लिया था कमरा

गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने बताया कि सुबह 9:30 बजे युवक महिला के साथ आया था। उसने कुछ देर के लिए कमरा लेने के लिए कहा। उसने आईडी के रूप में आधार कार्ड दिया, जिस पर संदीप गुप्ता निवासी फुर्सतगंज, रायबरेली लिखा हुआ था। हालांकि कैमरे की रिकॉर्डिंग से पता चला कि वह लाखन है। 

तकरीबन 11:30 बजे वह चला गया। करीब 2:30 बजे सफाईकर्मी कमरे में गया तो महिला की लाश बेड पर पड़ी हुई थी। इस पर मैनेजर को सूचना दी। बाईंपुर निवासी प्रीति पत्नी लखेंद्र के रूप में हो गई। 

जूता कारखाने में काम करती थी महिला
परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रीति के तीन बेटे हैं। इनमें एक 18 साल का है, वह इंटर कर चुका है। तीनों पढ़ाई करते हैं। उन्हें पढ़ाने के लिए ही प्रीति काम करती थी। उसकी शादी को 19 साल हो गए हैं। कैलाश मोड़ स्थित एक जूता फैक्टरी में काम करती थी। सुबह बेटा फैक्टरी पर छोड़कर आया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed