फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman murdered in agra by her son and their wives

मां के टोकने से इतने खफा हुए बेटे-बहू, त्यौहार पर ही ले ली जान

Tue, 08 Aug 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला किरावली (आगरा)
ब्यूरो/अमर उजाला किरावली (आगरा) Updated Tue, 08 Aug 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
woman murdered in agra by her son and their wives
मृतका के भाई ने दोनों बहुओं और एक बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है - फोटो : amar ujala
गांव नगला जौहरी में माया देवी (58) को उसके बेटे और बहुओं ने पीट-पीटकर मार डाला। माया ने दोनों बेटों के रुखे व्यवहार के चलते अपना चूल्हा अलग कर रखा था। घर में कुछ गलत होने पर वह बेटों और बहुओं को टोक देती थी। इसी से वे खुन्नस खा गए और खून से हाथ रंग लिए। मृतका के भाई ने दोनों बहुओं और एक बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


किरावली के गांव नगला जौहरी निवासी माया देवी पत्नी मोहन सिंह अपने बेटे-बहुओं लोकेश, उसकी पत्नी पिंकी और सूरज, उसकी पत्नी राजकुमारी से घर में अलग रहती थी। वह अपना खाना खुद ही बनाती खाती थी। लेकिन घर में रहने के दौरान वह कभी कोई गलत काम होते देख बेटों और बहुओं को टोक देती थी। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद होता रहता था। पड़ोसियों ने बताया कि बेटे और बहुएं आए दिन उनके साथ मारपीट करते रहते थे।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर माया देवी ने पिछले तहसील दिवस में अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत निस्तारण के तहत रविवार को दिन में तीन बजे किरावली चौकी इंचार्ज पुलिस के साथ उनके घर गए थे। तब पुलिस के सामने भी बेटे और बहुएं उनके साथ मारपीट करने लगे थे। इस पर पुलिस सूरज को पकड़कर चौकी पर ले गई और उसके खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साए लोकेश, उसकी पत्नी पिंकी और सूरज की पत्नी राजकुमारी ने माया देवी की जमकर पिटाई की। ईंट और डंडों से उनका सिर फोड़ दिया। उसी दौरान अचानक मौके पर पहुंचे माया देवी के छोटे भाई विजय सिंह निवासी वांसी खुर्द थाना सेवर जिला भरतपुर, राजस्थान ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा तो आगरा के एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। विजय सिंह ने लोकेश, उसकी पत्नी पिंकी और सूरज की पत्नी राजकुमारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से सभी आरोपी घर से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed