{"_id":"597f21e04f1c1b59538b4591","slug":"woman-in-mainpuri-alleged-her-husband-for-attempt-to-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहरवाली के चक्कर में घरवाली की जान लेने पर तुला पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाहरवाली के चक्कर में घरवाली की जान लेने पर तुला पति
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
Updated Mon, 31 Jul 2017 06:34 PM IST
विज्ञापन
husband wife fight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली मैनपुरी क्षेत्र के कृष्णाकुंज कालोनी निवासी महिला ने रविवार रात थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। महिला का कहना है कि पति ने उसका गला दबाया और बहन व बहनोई के साथ मिलकर मारपीट की। महिला का ये भी कहना है कि उसके पति ने मोहल्ला की ही एक युवती से दूसरी शादी कर ली और उसे नोएडा में रख रहा है।
दंपति के एक बेटी भी है। ऐसे में महिला का कहना है कि उसे अपने पति से अपनी और उसकी पुत्री की जान का खतरा है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी तहरी में बताया गया है कि वर्ष 2012 में शिवा यादव की शादी थाना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णाकुंज कालोनी निवासी उदित कुमार के साथ हुई थी। दोनों के डेढ़ वर्ष की बच्ची भी है।
विज्ञापन
दो जुलाई 2017 को महिला का पति खुद को अविवाहित बताकर मोहल्ला ही एक युवती को भगाकर ले गया। दो दिन बाद घर वापस लौटा लेकिन फिर से चला गया। आरोप है कि 23 जुलाई को घर लौटने के बाद 26 की सुबह बहन और बहनोई के साथ मिलकर मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
पीड़िता किसी तरह अपने पति के चंगुल से बचकर भाग निकली। उसने यह बात अपने पिता और भाई को बताई तो वे उसे मेडिकल के लिए ले गए। रविवार रात को थाने पहुंची पीड़िता ने तहरीर देकर कहा कि पति नोएडा में मामा व मामा के पुत्र के संरक्षण में रह रहा है। पीड़िता का कहना है कि नोएडा ये ही आए दिन उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उसके पति और अन्य आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।