फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman give poison to step son in etah

एक ही घर में रह रही थीं सौतन, पहली वाली ने दूसरी के बेटे को दे दिया जहर

Tue, 22 Aug 2017 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज Updated Tue, 22 Aug 2017 08:46 PM IST
विज्ञापन
woman give poison to step son in etah
poison
कासगंज के ढोलना के ग्राम इखोना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि सौतेली मां ने मासूम की जहर देकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि मनोज निवासी इखोना का अपनी पत्नी ममता से विवाद हो गया। इसके बाद वह चली गई। इस बीच मनोज ने अपने भाई की साली अनीता से तीन साल पहले शादी कर ली। जिससे उसके दो बच्चे हैं। पहली पत्नी ममता भी लौट आई। उससे भी तीन बच्चे हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि ममता ने अनीता के दो साल के बेटे माधव को जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवारीजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को एटा भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि ममता कुछ समय पहले ही वापस लौटी है। दोनों पत्नियां एक ही घर में रह रही थीं। बच्चों के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed