फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman eggs sold by lover in agra

लव और सेक्स के बाद इतना बड़ा धोखा, चुपके से बेचे प्रेमिका के अंडाणु

Sat, 09 Sep 2017 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 09 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
woman eggs sold by lover in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के शमशाबाद रोड की रहने वाली एक युवती ने अपने दोस्त पर आरोप लगाया है कि उसने उसे प्यार में धोखा दिया और फिर उसका यौन शोषण किया। उसे बेहोश कर दोस्तों को सौंप दिया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में शहर के एक हास्पिटल में ले जाया गया। 
विज्ञापन


वहां उसके अंडाणू बेचे गए। युवती ने इसकी शिकायत एसपी सिटी से की। उन्होंने ताजगंज थाना प्रभारी निरीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं। युवती का मेडिकल परीक्षण शनिवार को होगा।
विज्ञापन


25 वर्षीय युवती शुक्रवार को महिला शांति सेना की कुंदनिका शर्मा और वत्सला प्रभाकर केपास पहुंची। कुंदनिका शर्मा ने एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवती की शादी गुरुग्राम में हुई थी। शादी से पहले उसके ताजगंज क्षेत्र के एक युवक से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह नहीं जानती थी कि युवक धोखेबाज है। उस युवक ने उसके पति को फोन किया और अपने संबंधों की जानकारी दी। युवती को उसके पति ने मायके भेज दिया। इसकेबाद रिश्ता तोड़ लिया। प्रेमी की बातों में आकर युवती ने पहले पति को छोड़ा और फिर परिवार को।
Trending Videos

पहले खुद फिर दोस्तों के सामने परोसा

आरोप है कि युवक ने प्यार के नाम पर धोखा किया। उसे नशे की गोलियां कोल्ड ड्रिंक में देता रहा। उसका यौन शोषण किया। उसे दोस्तों को भी सौंपा। इसके बाद पिछले दिनों उसके दिमाग में एक और साजिश आई। 

इसके तहत उसने उसे बेहोश किया, दोस्तों को सौंपा और फिर उसे बेहोशी की हालत में एक  हास्पिटल में ले गया। यहां टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए उसके अंडाणू निकाले गए। इसके बदले युवक को पैसे दिए गए। 

एसपी सिटी का कहना है कि इस मामले में जांच कराई जा रही है। उधर, मामला पुलिस में पहुंचते ही युवक फरार हो गया है। पुलिस उसके घर पहुंची तो वह नहीं मिला। उसका मोबाइल भी बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed