फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman die after drinking country liquor in firozabad

सहारनपुर के बाद अब फिरोजाबाद में 'जहरीली' शराब पीने से महिला की मौत !

Tue, 12 Feb 2019 02:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Feb 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
woman die after drinking country liquor in firozabad
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतका के परिजन

सहारनपुर शराब कांड के बाद अब फिरोजाबाद जिले में जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है। यहां देसी शराब पीने के बाद एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


थाना टूंडला के नगला गोला में देसी शराब पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला पड़ोस में ही परचून की दुकान से शराब खरीदकर लाई थी। पुलिस के साथ आबकारी विभाग की टीम भी मौके पर जांच करने पहुंची।  
विज्ञापन


नगला गोला की निवासी वैजंती देवी उर्फ राजवती (42) पत्नी साहूकार सोमवार देर शाम पड़ोसी वीरेंद्र सिंह की परचूनी की दुकान से 50 रुपया में देसी शराब का पौवा खरीदकर लाई थी। शराब को पीने के बाद उसकी हालत खराब हो गई। महिला को उल्टी होने लगी और वो अचेत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का बिसरा किया प्रिजर्व        

परिजन उसे सरकारी ट्रामा सेंटर लाए। यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की। मृतका के भतीजे प्रमोद कुमार ने बताया कि वैजंती देवी छह माह से शराब पीने की आदी हो गई थी। 

सोमवार देर शाम पड़ोसी वीरेंद्र की दुकान से देसी शराब का क्वाटर खरीदकर लाई थी। शराब का सेवन करने के बाद उसकी मौत हो गई। प्रमोद का कहना है कि घटना के बाद दुकानदार फरार हो गया है। 

महिला के परिजनों ने शराब के सेवन से मौत होने की बात कहे जाने के कारण उसका बिसरा सुरक्षित रखवा दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक टूंडला बीडी पांडेय ने कहा कि महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है।  । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed