फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman braid cut rumor in mathura

मथुराः आखिर चोटी के पीछे क्या है, एक और मामला आया सामने

Tue, 01 Aug 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला नंदगांव (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला नंदगांव (मथुरा) Updated Tue, 01 Aug 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
woman braid cut rumor in mathura
चोटी - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान और हरियाणा के गांवों में चोटी कटने की घटनाओं के बाद अब मथुरा में इस प्रकार के कई मामले सामने आने लगे हैं। सोमवार को नंदगांव, ओल और शाहपुर में महिलाओं की चोटी कटने की बात कही गई तो मंगलवार को सौंख में ‌एक और मामला निकल आया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि सोमवार को लौहरबारी गांव में एक महिला की चोटी कट गई। जबकि रविवार को इसी क्षेत्र गांव भड़ौखर में महिला की चोटी कटने का हल्ला मचा था। उधर, कोसीकलां के गांव शाहपुर और फरह के ओल में भी एक महिला की चोटी कटने की घटना सामने आई है। 
विज्ञापन


महिलाओं की चोटी कटने की घटनाओं की शुरूआत राजस्थान के नगर, नदवई, डीग, कामा, गंगापुर सिटी और हिडौंन से हुई थी। सोमवार को लौहरबारी गांव निवासी हल्ली सिंह की पत्नी कृष्णा की चोटी कट गई। सुबह को करीब छह बजे हल्ली सिंह अपनी पत्नी कृष्णा के साथ गांव के पास में स्थित खेत से चारा लेने जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्ली ने बताया कि रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने मजाक करते हुए कहा कि सुबह सुबह पत्नी को लेकर जा रहे हो कहीं चोटी न कट जाए। अभी हल्ली और उसकी पत्नी कृष्णा थोड़ा आगे ही बढ़े थे कि कृष्णा की चोटी कट गई। कृष्णा बेहोश हो गई। हल्ली उसे लेकर घर पहुंचा। करीब आधा घंटे बाद उसे होश आया। 

इससे गांव में दहशत फैल गई। उधर, कोसीकलां के गांव शाहपुर में महिला असमीना सोमवार को घर में काम कर रही थी। घर पर परिजन भी मौजूद थे। इसी बीच अचानक उसकी चोटी कटकर नीचे गिरी और वह बेहोश हो गई। महिला को बेहोश देखा तो घर में हड़कंप मच गया।  

उधर, फरह के ओल निवासी रमेश की पत्नी शकुंतला की भी चोटी कट गई। चोटी कटने के बाद महिला बेहोश हो गई। ओल निवासी रमेश मजदूरी करता है। रविवार की रात को उसकी पत्नी शकुंतला घर के आंगन में सो रही थी। रात को किसी वक्त उसकी चोटी कट गई। शकुंतला का कहना है कि उसे रात को एक परछाईं नजर आई थी। जब देखा तो चोटी कटी पड़ी थी।

देर रात हुआ ये

वहीं सोमवार देर रात सौंख के गांव शीशराम में एक महिला की अचनाक चोटी कट गई। इससें इलाके की महिलाओं में अफरा-तफरी मची गई। गांव शीशराम में मास्टर नवल सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी प्रेमवती (52) रात में करीब 11 बजे अपने परिवार के साथ घर पर सो रही थीं। अचानक रात्रि करीब ग्यारह बजे घर पर बिजली चमकी। परिवारीजनों को डर महसूस हुआ। 

तभी प्रेमवती अपनी चारपाई से खडे़ होकर घर में बाहर की ओर निकाली तो उसकी चोटी के बाल गिर पड़े और कुछ देर बाद प्रेमवती बेहोश हो गई। लेकिन चोटी कैसे कटी इसकी जानकारी किसी को अभी तक नहीं हुई है। प्रेमवती के परिजन काफी डरे हुए हैं। आस-पास की महिलाएं प्रेमवती को देखने आ रही हैं। 

चोटी सम्मान का प्रतीक

बताया जाता है कि ब्रज में प्राचीन काल से चोटी महिलाओं के सम्मान का प्रतीक रही है। द्वापर में भगवान कृष्ण द्वारा राधाजी के चोटी गूंथने का वर्णन मिलता है। वहीं ब्रज में ही महिलाओं के इसी सम्मान के प्रतीक को कोई ठेस पहुंचा रहा है। कान्हा की क्रीड़ा स्थली नन्दगांव के आसपास इन दिनों महिलाओं की अचानक चोटी कटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। 

चोटी कटने के करीब तीन घंटे तक पीड़ित महिला बेहोशी में रहती है। बीते 24 घंटे में दो महिलाओं के चोटी कटने की घटनाएं सामने आई हैं। घटना चारों ओर कौतूहल का विषय बनी है। हर कोई घटना के पीछे की सच्चाई जानना चाह रहा है। लेकिन अभी तक कोई ठोस कारण पता नहीं लग पाया है।

पुलिस ने बताया इसे अफवाह

मामले में एसपी देहात आदित्य शुक्ला का कहना है कि पुलिस के पास तो अभी तक इस प्रकार की कोई शिकायत आई नहीं है। यह सब अफवाहें। अगर कोई शरारत कर रहा होगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed