{"_id":"597311f84f1c1b7b0c8b4a70","slug":"woman-applied-for-pension-one-month-before-death-of-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की मौत से एक महीने पहले पत्नी ने लगा दी थी पेंशन की अर्जी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही की मौत से एक महीने पहले पत्नी ने लगा दी थी पेंशन की अर्जी
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 22 Jul 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ताजमहल की सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के परिवारीजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी ने एक महीने पहले ही मृतक आश्रित पेंशन के लिए अर्जी दे दी थी। इसमें पति की मौत का हवाला भी दिया गया। एसपी सिटी ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है।
बता दें कि ताज सुरक्षा में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही महेंद्र ( 26) की पांच जुलाई को मौत हो गई थी। महेंद्र का शव ईदगाह स्थित उसके किराए के मकान में लटका मिला था। उसके परिवारीजनों ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसमें उसकी पत्नी प्रीति, ससुर धीरेंद्र और सालों को नामजद कराया गया था। धीरेन्द्र पुलिस में ड्राइवर हैं। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण आत्महत्या आया था। पुलिस ने इसी आधार पर रिपोर्ट को हत्या से आत्महत्या में तरमीम कर दिया था।
विज्ञापन
अब एसपी सिटी को दिए गए प्रार्थना पत्र में परिवारीजनों ने बताया है कि प्रीति ने नौ जून को ही पेंशन के लिए पत्र लिख दिया था। इसमें बताया गया था कि महेंद्र की मृत्यु बीमारी से हुई है। इस पर एसपी सिटी का कहना है कि जांच कराई जाएगी। देखा जाएगा कि पत्र नौ जून को ही दिया गया या फिर गलती से जुलाई की जगह जून लिख दिया गया।